{"_id":"5e2b02b48ebc3e4ad56acb3c","slug":"andaz-apna-apna-producer-vinay-kumar-sinha-passes-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान-आमिर की जोड़ी को पर्दे पर हिट करने वाले दिग्गज निर्माता विनय सिन्हा का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान-आमिर की जोड़ी को पर्दे पर हिट करने वाले दिग्गज निर्माता विनय सिन्हा का निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 24 Jan 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
vinay sinh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक विनय सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में बतौर निर्माता भूमिका निभाई। विनय सिन्हा ने बॉलीवुड की अंदाज अपना अपना और रफू चक्कर जैसी कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया। हालांकि अभी तक उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। फिल्मों के अलावा विनय सिन्हा ने कई टीवी सीरियल्स का भी निर्माण किया था।
2 of 4
vinay sinha, Salman Khan, Aamir Khan
- फोटो : social media
विनय सिन्हा के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। विनय सिन्हा के चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। बीते नंबवर सलमान खान और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना अपना ने 25 साल पूरे किए। ये फिल्म साल 1994 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था।
3 of 4
vinay sinha, Salman Khan, Aamir Khan
- फोटो : social media
अंदाज अपना अपना फिल्म बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में से एक है। अंदाज अपना अपना आमिर खान, सलमान खान के अलावा रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने इन सभी कलाकारों में हिंदी सिनेमा में बेहद खास पहचना दिलाई। बीते नवंबर को अंदाज अपना अपना के 25 साल पूरे होने पर विनय सिन्हा की बेटी ने अपने पिता और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट का शुक्रिया अदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Andaz Apna Apna
- फोटो : twitter
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'आज अंदाज अपना अपना को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए है। प्रोड्यूसर विजय सिन्हा को ये आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म बनाने और सलमान व आमिर को पहली बार स्क्रीन पर साथ लाने के लिए शुक्रिया। पापा यू रॉक।' विनय सिन्हा बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों और धारावाहिकों का निर्माण करने के लिए मशहूर थे। विनय सिन्हा के करियर की बात करें तो उन्होंने बतौर निर्माता फिल्म चोर पुलिस से अपनी करियर की शुरुआत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।