बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ बेटे टाइगर की फिल्म बागी 3 में नजर आएंगे। फिल्म में जैकी श्रॉफ के आ जाने के से दर्शकों के बीच बागी 3 को लेकर उत्साह बढ़ गया है। ऐसा पहला मौका नहीं है जब बाप बेटे की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ में दिखाई दे रही है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज किया है। इतना ही नहीं उनके पिता भी सुपरस्टार साबित रहे हैं। दर्शकों का प्यार पाने के लिए बॉलीवुड के बाप-बेटों ने कई तरह के प्रयोग भी किए। ऐसा में आज हम आपको बाप-बेटी के जोड़ी से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने एक साथ फिल्मों में काम किया।
इन फिल्मों में नजर आई बाप- बेटों की जोड़ी, पिता के साथ के बाद भी फ्लॉप हुई रणबीर की फिल्म
धर्मेंद्र- सनी देओल-बॉबी देओल
अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी , बॉबी देओल बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। धर्मेंद्र ने इन दोनों के साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन इन तीनों कलाकारों ने बॉलीवुड की जिस भी फिल्म में एक साथ काम किया उसको बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता नहीं मिली। इन तीनों कलाकारों ने 'अपने' और 'यमला पगला दीवाना' सीरीज में काम किया है।
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। दर्शकों ने बाप-बेटी की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद भी किया है। इन दोनों ने फिल्म पा, सरकार, सरकार राज और कभी अलविदा ना कहना जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
संजय दत्त-सुनील दत्त
ये दोनों भी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से हैं। संजय दत्त और सुनील दत्त की फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया। सुनील दत्त ने बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी में काम किया। इसके बाद बाप-बेटे की ये जोड़ी जमीन-आसमां, क्षत्रिय और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी कई शानदार फिल्मों में दिखाई दी।
राजेंद्र कुमार और कुमार गौरव
कुमार गौरव मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। कुमार की पहली फिल्म उनके पिता ने ही प्रोड्यूस की थी और फिल्म में भी उनके साथ नजर आए। इस फिल्म का नाम 'लव स्टोरी' था। पहली ही फिल्म से कुमार ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए सितारों को कई साल का इंतजार करना पड़ता है। वहीं उनकी पहली फिल्म के हिट होते ही वह उस दौर के हिट एक्टर्स की लाइन में खड़े हो गए। फिल्म में ना केवल कुमार की एक्टिंग की तारीफ भी हुई बल्कि लोग उनके स्टाइल को भी कॉपी करने लगे। कुमार गौरव आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।
