फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन के साथ बदसलूकी के मामले में मुश्किल में पड़े सलमान खान, कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Fri, 06 Sep 2019 11:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 06 Sep 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Andheri Court asked mumbai police report over Salman Khan bodyguard misbehavior with fan
salman khan bodyguard - फोटो : file photo

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्मों के अलावा विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। मुंबई के अंधेरी कोर्ट ने सलमान खान के बॉडीगार्ड द्वारा एक शख्स के साथ बदसलूकी करने वाले मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। अप्रैल में उनके बॉडीगार्ड ने एक शख्स के साथ उस समय बदसलूकी की थी जब सलमान मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आए थे। 

Andheri Court asked mumbai police report over Salman Khan bodyguard misbehavior with fan
salman khan bodyguard - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंधेरी कोर्ट ने मुंबई पुलिस से इस मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को बोला है। गौरतलब है कि सलमान खान 25 अप्रैल की सुबह जुहू से कांदिवली की ओर साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने मोबाइल से सलमान खान का वीडियो शूट करने की कोशिश की। ये बात सलमान को अच्छी नहीं लगी और वो भड़क गए।

Andheri Court asked mumbai police report over Salman Khan bodyguard misbehavior with fan
salman khan with shera - फोटो : social media

इस पूरे मामले में मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में सलमान खान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया था कि सलमान खान सेलिब्रिटी होने के नाते किसी की गाड़ी में हाथ डालकर मोबाइल नहीं छीन सकते हैं। पीड़ित ने सलमान पर उचित कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Andheri Court asked mumbai police report over Salman Khan bodyguard misbehavior with fan
shera salman - फोटो : file photo

शिकायतकर्ता ने कहा था कि जब सलमान मुंबई के लिंकिंग रोड पर साइकिल चला रहे थे तो उन्होंने सलमान के बॉडीगार्ड से अनुमति ली और अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे उनका वीडियो बनाने लगे जिसके बाद उनका मोबाइल छीन लिया गया। 

विज्ञापन
Andheri Court asked mumbai police report over Salman Khan bodyguard misbehavior with fan
Salman Khan - फोटो : instagram

हालांकि कुछ समय बाद बॉडीगार्ड ने उस शख्स का मोबाइल लौटा दिया, लेकिन यह पूरा मामला पुलिस में चला गया। इसके बाद सलमान के बॉडी गार्ड ने अपनी क्रॉस शिकायत में पुलिस को बताया था कि वह शख्स सलमान खान की इजाजत के बिना उनका पीछा कर रहा था। साथ ही उनका वीडियो भी बना रहा था।

पढ़ें: वीडियो शूट करने पर आया सलमान खान को गुस्सा, इस हरकत की वजह से मुंबई में दर्ज हुआ केस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed