फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anek Box Office Collection Day 1: ‘अनेक’ ने पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़, लगातार फीका पड़ रहा आयुष्मान का जादू

Sat, 28 May 2022 08:06 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 28 May 2022 08:06 AM IST
विज्ञापन
Anek Box Office Collection Day 1 Ayushmann Khurrana film takes a very slow start of the first day
अनेक फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जैसा कि डर था, वही हुआ। निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अनेक’ को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर आम जनता का प्यार नहीं मिला। एक बौद्धिक फिल्म मानी जा रही इस फिल्म से रिलीज के पहले दिन दर्शक दूर ही रहे। इसके मुकाबले दर्शकों ने अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ देखना बेहतर समझा। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का आठवें दिन का कलेक्शन आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ के पहले दिन के कलेक्शन से तीन गुना ज्यादा है। आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्मों में उनकी ये नई फिल्म ‘अनेक’ भी शामिल हो गई है। आइए आपको बताते हैं खबर विस्तार से और साथ ही बताते हैं आयुष्मान खुराना की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम ओपनिंग ली।

Anek Box Office Collection Day 1 Ayushmann Khurrana film takes a very slow start of the first day
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान की साख को धक्का
अपनी फिल्मों में सामाजिक वर्जनाओं वाले विषयों पर लगातार बातें करते रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना के लिए आगे का समय काफी कठिन होने वाला है। फिल्म ‘अनेक’ की बॉक्स ऑफिस पर जो ओपनिंग हुई है, उसने उनकी सोलो हीरो वाली इमेज को काफी धक्का पहुंचाया है। इस फिल्म का सबक ये भी है कि हिंदी फिल्मों में विषयों से बहुत ज्यादा प्रयोग करने पर फिल्म फिर आम जनता के लिए नहीं रह जाती। फिल्म ‘अनेक’ भी एक तरह से उत्तर पूर्व के विषय पर बनी बौद्धिक फिल्म है। क्लासिक सिनेमा पसंद करने वालों को ये फिल्म अच्छी लग रही है तो मनोरंजन की तलाश में आने वाले दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया है।

Anek Box Office Collection Day 1 Ayushmann Khurrana film takes a very slow start of the first day
'अनेक' में आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram

40 करोड़ की फिल्म की खराब ओपनिंग
फिल्म ‘अनेक’ देश भर में सिर्फ 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। विदेश में ये फिल्म करीब 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग काफी खराब रही है। खबरें ये भी हैं कि तमाम सिनेमाघरों में फिल्म के सुबह के शोज दर्शकों के न आने की वजह से कैंसिल करने पड़े। करीब 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की ओपनिंग करीब चार करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही थी लेकिन फिल्म की पहले दिन की कमाई इसके आधे पर ही अटक गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को पूरे देश में शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 2.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anek Box Office Collection Day 1 Ayushmann Khurrana film takes a very slow start of the first day
अनेक - फोटो : सोशल मीडिया

चंडीगढ़ करे आशिकी’ से भी कम कलेक्शन
आयुष्मान खुराना की फिल्म को अपनी मार्केटिंग रणनीति का भी खामियाजा उठाना पड़ रहा है। फिल्म के अपेक्षित संख्या में होर्डिंग न लगने और फिल्म का इसके लक्षित दर्शक वर्ग के बीच प्रचार न होने से सिनेमा के सुधी दर्शक ये फिल्म देखने पहुंचे नहीं और आम जनता की समझ में आने वाली ये फिल्म है नहीं। सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म ‘अनेक’ की ओपनिंग इसके भी नीचे आ गई है।

विज्ञापन
Anek Box Office Collection Day 1 Ayushmann Khurrana film takes a very slow start of the first day
आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सबसे कम ओपनिंग वाली पांच फिल्में
आयुष्मान खुराना के करियर में हालांकि फिल्म ‘अनेक’ से भी कम ओपनिंग लेने वाली उनकी फिल्में कामयाब रही हैं, लेकिन उन फिल्मों की लागत इस फिल्म से कहीं कम रही थी। आयुष्मान के करियर की सबसे कम ओपनिंग लेने वाली पांच फिल्में ये हैं:

रैंकिंग        फिल्म                         पहले दिन का कलेक्शन  (करोड़ रुपये में)
1. हवाईजादा (2015)               0.57
2.  दम लगाके हईशा (2015)      1.12
3. मेरी प्यारी बिंदु (2017)           1.75
4. विकी डोनर (2012)       1.80
5. अनेक (2022)                   2.20

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed