फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंगद बेदी ने किया युवराज सिंह पर बड़ा खुलासा, नेहा धूपिया की शादी से जुड़ा है कनेक्शन

Fri, 16 Nov 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
angad bedi said yuvraj is upset with me ovver my sudden wedding
अंगद बेदी
नेहा धूपिया संग शादी कर सभी को चौंकाने वाले अंगद बेदी ने बचपन के दोस्त युवराज सिंह को लेकर एक खुलासा किया है। अंगद ने कहा है कि, उनके दोस्त और सिक्सर किंग युवराज सिंह उनसे इन दिनों नाराज चल रहे हैं। अंगद ने कहा है कि, मैं और युवराज बहुत अच्छे फ्रेंड हैं, लेकिन मैंने इतनी जल्दी बिना किसी को बताए नेहा से शादी कर ली, जिसकी वजह से वह मुझसे नाराज चल रहे हैं।

 
angad bedi said yuvraj is upset with me ovver my sudden wedding
अंगद बेदी
अंगद ने पूरी तरह से इसका दोषी खुद को बताया है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा है कि युवराज के पास नाराज होने की वजह है, जिसका मैं सम्मान करता हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उनको मुझसे नाराज होने का पूरा हक है। उन्होंने आगे कहा है कि, मेरा और युवराज का रिश्ता अटूट है। मैं उनको बहुत याद करता हूं और वह मेरे प्रिय मित्र हैं।
angad bedi said yuvraj is upset with me ovver my sudden wedding
angad bedi
अंगद आगे कहते हैं कि आपका एक अच्छा दोस्त ही आपसे नाराज होता है। युवराज को यह हक है कि वह मुझसे नाराज रह सकें। आपको बता दें कि, अंगद बेदी ने अपनी शादी के बारे में युवराज सिंह को नहीं बताया था। शादी में अजय जडेजा, आशीष नेहरा व अन्य क्रिकेटर शामिल हुए थे, लेकिन युवराज नहीं, जबकि वे उनके बचपन के दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
angad bedi said yuvraj is upset with me ovver my sudden wedding
angad bedi and neha dhupia
बता दें कि युवी और अंगद बचपन के दोस्त थे। दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी है कि हर सुख-दुख में दोनों एक साथ शामिल होते थे। पारिवारिक इवेंट्स से लेकर पब्लिक इवेंट्स में युवराज-अंगद एक साथ नजर आते रहे हैं। युवराज सिंह की शादी में भी अंगद क्रिकेटर के भाई से ज्यादा एक्टिव नजर आए थे।
 
विज्ञापन
angad bedi said yuvraj is upset with me ovver my sudden wedding
युवराज सिंह - फोटो : crictracker
युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की थी, जिसमें अंगद बेदी भी शामिल हुए थे। वहीं अंगद बेदी ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी की, लेकिन इस शादी में युवराज सिंह नजर नहीं आए। अब देखना है कि ये नाराजगी कितनी लंबी चलती है, या खत्म भी होती है या नहीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed