सब्सक्राइब करें

Anil Ambani Birthday: एक शादी समारोह में पहली बार टीना को देख दिल दे बैठे थे अनिल अंबानी, ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 04 Jun 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Anil Ambani Birthday Special The Beautiful Love Story of Anil and Tina Ambani
अनिल अंबानी, टीना अंबानी - फोटो : Social Media

मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी का 4 जून 2020 यानी आज जन्मदिन है। अनिल अंबानी इस साल अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल अंबानी का बॉलीवुड से खास कनेक्शन है। क्योंकि उनकी पत्नी टीना अंबानी खुद एक दौर में जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। टीना एक गुजराती जैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। अनिल अंबानी के जन्मदिन के मौके पर आइये आपको बताते हैं दोनों की लवस्टोरी...

Trending Videos
Anil Ambani Birthday Special The Beautiful Love Story of Anil and Tina Ambani
anil ambani tina munim

टीना अंबानी और अनिल अंबानी की मुलाकात अजनबियों के रूप में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और प्यार कब परवान चढ़ा पता भी नहीं चला। हालांकि दोनों की लव स्टोरी में कई उतार चढ़ाव भी आए। लेकिन दोनों ने इसे पार किया और आज खुशहाल जीवन जी रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक शादी में हुई थी। अनिल अंबानी ने टीना मुनीम को पहली बार देखा और टीना के दीवाने हो गए। लेकिन उनका परिवार टीना से शादी के सख्त खिलाफ था क्योंकि उन्हें टीना का अभिनेत्री होना पसंद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Ambani Birthday Special The Beautiful Love Story of Anil and Tina Ambani
अनिल अंबानी, टीना अंबानी - फोटो : social media

परिवार की मनाही के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिर साल 1989 में अमेरिका में भूकंप आया जिसके बाद टीना और अनिल अंबानी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा भूंकप आया था। उस दौरान टीना भी वही थीं। ऐसे में अनिल अंबानी ने टीना मुनीम का नंबर खोजा और उन्हें फोन कर उनका हालचाल पूछा जिसके बाद दोनों की बातचीत फिर से शुरू हो गई।

Anil Ambani Birthday Special The Beautiful Love Story of Anil and Tina Ambani
अनिल अंबानी, टीना अंबानी - फोटो : social media

आखिरकार अनिल अंबानी की जिद के आगे परिवार को घुटने टेकने ही पड़े। अंत में परिवार शादी के लिए राजी हो गया और 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी हुई। टीना ने 35 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हैं लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Anil Ambani Birthday Special The Beautiful Love Story of Anil and Tina Ambani
आकाश अंबानी की शादी में पहुंचे अनिल अंबानी - फोटो : instagram

टीना कई इंटरव्यू में ये कहती रही हैं कि उनके पति अनिल ने उन्हें आज तक किसी भी चीज के लिए मना नहीं किया और ऐसा कुछ भी नहीं उनके जीवन में जो वे पाना चाहती हों और पा न सकी हों। टीना मुनीम और अनिल अंबानी की कहानी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। बता दें टीना-अनिल के दो बेटे हैं जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी।

पढ़ें: अमिताभ-जया की शादी की सालगिरह पर बच्चों ने दी ऐसे बधाई, ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर साझा कर लिखा, 'लव यू'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed