फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले इस खिलाड़ी पर बनेगी बायोपिक, पहली बार बाप-बेटे की जोड़ी होगी परदे पर

Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
anil kapoor and harshvardhan kapoor next in abhinav bindra biopic

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और एथलीट मिल्खा सिंह के बाद अब एक और खिलाड़ी की कहानी परदे पर आने वाली है। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर बड़े परदे पर इस किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे। हर्षवर्धन ने 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जिया' से डेब्यू किया था।

anil kapoor and harshvardhan kapoor next in abhinav bindra biopic
अभिनव बिंद्रा

निर्देशक भावेश जोशी ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। गौरतबल है कि अभिनव बिंद्रा 1998 के कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलने वाले सबसे कम उम्र (15 साल) के खिलाड़ी भी बने थे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। 

anil kapoor and harshvardhan kapoor next in abhinav bindra biopic
अभिनव बिंद्रा

फिल्म में अनिल कपूर भी होंगे जो अभिनव बिंद्रा के पिता का किरदार निभाएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब बाप-बेटे की यह जोड़ी साथ में परदे पर दिखाई देगी। सूत्रों के मुताबिक दोनों एक्टर जल्द ही पंजाब जाएंगे, जहां वह रोल की तैयारियां करेंगे। अभिनव बिंद्रा मूलत: चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। फिल्म की तैयारियों को लेकर हर्षवर्धन ने अभिनव बिंद्रा से मुलाकात भी की थी।

 

Beginnings are very special. Especially when you get to play a character that has made the nation proud on world stage. I am stoked to have been chosen to play #AbhinavBindra and hopefully will do justice to the man, the legend! Like the man himself said "Hard Work is a talent." #LetsDoThis

A post shared by Harshvardhan Kapoor (@harshvardhankapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
anil kapoor and harshvardhan kapoor next in abhinav bindra biopic

हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बन रही फिल्म में उनके बचपन से लेकर अब तक के सफर को दर्शाया जाएगा। अपनी भूमिका को सही तरीके से निभाने के लिए हर्षवर्धन कपूर को वजन घटाना और बढ़ाना भी होगा ताकि वह छोटे और बाद में बड़े भी दिखाई दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed