फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor Love Story: प्रैंक कॉल से परवान चढ़ा अनिल और सुनीता कपूर का इश्क, इस शर्त पर हुई थी दोनों की शादी

Thu, 19 May 2022 09:55 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 19 May 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor and Sunita Kapoor marriage anniversary take a look at their interesting love story
anil kapoor, sunita kapoor - फोटो : social media

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में आपने कई बनते-बिगड़ते रिश्ते देखे होंगे। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसे सितारे भी हैं, जिन्होंने सही में एक-दूसरे से सच्चा प्यार किया है। ऐसा ही एक बॉलीवुड कपल है, जिसने दुनिया को सही में प्यार के मायने समझाए हैं। इस कपल के रिश्ते की खास बात यह है उनका यह रिश्ता मीडिया की नजरों से परे बना था। हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की। किसको पता था एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई इनकी लव स्टोरी, आज सभी के लिए एक मिसाल बन जाएगी। आज यानी 19 मई,2022 को यह कपल अपनी 38वीं शादी की सालगिरह मना रहा है। आज इस खास मौके पर हम आपको अनिल और सुनीता की रोमांटिक लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

Anil Kapoor and Sunita Kapoor marriage anniversary take a look at their interesting love story
anil kapoor, sunita kapoor - फोटो : social media

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल्स में एक अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी। अनिल के दोस्त ने उन्हें सुनीता के साथ मजाक करने के लिए उनका नंबर दिया था। लेकिन पहली बार सुनीता की आवाज सुनते ही अनिल को उनसे प्यार हो गया था। इस कॉल के बाद दोनों एक पार्टी में मिले थे, जहां पहली बार दोनों का आमना सामना हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ती गई, दोनों में दोस्ती हुई और कब यह दोस्ती प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। अनिल कपूर और सुनीता कपूर को इस समय तक समझ आ गया था कि वह इस-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।

Anil Kapoor and Sunita Kapoor marriage anniversary take a look at their interesting love story
anil kapoor, sunita kapoor - फोटो : social media

11 साल तक की डेटिंग
अनिल कपूर और सुनीता कपूर इसके बाद एक- दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिताने लगे। अनिल अक्सर सुनीता के फोटोशूट के दौरान उनसे मिलने जाते थे। एक फेमस मॉडल होने की वजह से सुनीता अक्सर विदेश की यात्रा भी करती थी लेकिन दोनों ने इस वजह से अपने रिश्ते पर कभी असर नहीं पड़ने दिया था। कमाल की बात यह थी कि शादी के बंधन में बंधने से पहले यह कपल करीब 11 साल तक रिलेशनशिप में था। अनिल कपूर के अनुसार वह दोनों अपने आप ही डेट करने लगे थे, उन्होंने सुनीता से कभी भी उनकी गर्लफ्रेंड बनने के लिए नहीं पूछा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor and Sunita Kapoor marriage anniversary take a look at their interesting love story
anil kapoor, sunita kapoor - फोटो : social media

सुनीता ने हर कदम पर दिया अनिल का साथ
जिन दिनों अनिल कपूर इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे उस समय, सुनीता एक उभरती हुई मॉडल थीं। लेकिन उन्होंने अनिल का साथ नहीं छोड़ा और हर कदम पर उनका साथ दिया। उस समय अनिल कपूर के पास कैब का बिल भरने के लिए भी पैसे नहीं होते थे, तब सुनीता उन्हें पैसे दिया करती थीं।

विज्ञापन
Anil Kapoor and Sunita Kapoor marriage anniversary take a look at their interesting love story
anil kapoor, sunita kapoor - फोटो : social media

अनिल ने सुनीता को किया प्रपोज
अनिल के संघर्ष के दिनों में सुनीता ने उनका साथ देकर अपना रिश्ता और मजबूत कर लिया था। मन ही मन में अनिल उनसे शादी करने का फैसला बहुत पहले कर चुके थे लेकिन उन्होंने सुनीता को कभी प्रपोज नहीं किया था। लेकिन फिल्मों में पहला ब्रेक मिलते ही अनिल अपने आपको रोक नहीं पाए। अनिल ने 17 मई को अपनी पहली फिल्म 'मेरी जंग' साइन की और उसके अगले ही दिन 18 मई को उन्होंने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed