सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: अनिल कपूर के विदेशी हमशक्ल को देखकर फैंस हैरान, सोशल मीडिया दे रहे ऐसे रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 28 Sep 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Anil kapoor Doppelganger John Effer Photos goes viral on Social Media
जॉन एफर, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर 63 साल की उम्र में भी बिलकुल जवान नजर आते हैं। अपनी फिटनेस की वजह से मशहूर एक्टर इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो अनिल कपूर के जैसे हूबहू दिखने वाले शख्स की है। फोटो में शख्स को देखकर हर कोई पहली नजर में धोखा खा जा रहा है।



Rashmika Mandanna: डांडिया क्वीन के साथ नवरात्रि मनाने पहुंचीं रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

Trending Videos
Anil kapoor Doppelganger John Effer Photos goes viral on Social Media
जॉन एफर - फोटो : सोशल मीडिया

हैरानी की बात यह है कि अनिल का यह हमशक्ल भारत का नहीं बल्कि विदेशी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल जैसा दिखने वाले इस शख्स का नाम जॉन एफर है। अमेरिका के रहने वाले जॉन पेश से एक जिम इंस्ट्रक्टर हैं। अनिल कपूर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को खुद जॉन ने ही पोस्ट किया है। तस्वीरों में जहां एक और बॉडी बिल्डर जॉन को देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर 90 के दशक के अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। 
 

Adipurush Teaser: 500 करोड़ का बजट, रामायण की कहानी...2 अक्टूबर को मचेगा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil kapoor Doppelganger John Effer Photos goes viral on Social Media
जॉन एफर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्टर के इस हमशक्ल को देखकर काफी हैरान है। इस पोस्ट पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे सच में लगा कि यह अनिल कपूर ही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर अनिल 90 के दशक में जिम जाते तो बिलकुल ऐसे ही नजर आते।' वहीं एक अन्य यूजर ने अनिल का डायलॉग लिखा, 'बोले तो एक दम झक्कास।'

Bigg Boss: इन अभिनेत्रियों ने जब 'बिग बॉस' में पहनी बिकिनी तब मचा बवाल, फोटोज देख आप भी नहीं हटा पाएंगे नजरें

Anil kapoor Doppelganger John Effer Photos goes viral on Social Media
जॉन एफर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े पर्दे पर अनिल कपूर आखिरी बार फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। एक्टर जल्द 'नो एंट्री में एंट्री' और 'एनिमल' जैसे बड़े बजट की फिल्मों में अभिनय करते दिखेंगे।

South Actress: 'मॉल में भीड़ के बीच एक शख्स ने मुझे...', मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed