{"_id":"5ae3e7eb4f1c1b65098b6ae5","slug":"anil-kapoor-house-decoration-for-sonam-kapoor-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए सज कर तैयार हुआ सोनम कपूर का घर, रिश्तेदारों का जुटना भी शुरू, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के लिए सज कर तैयार हुआ सोनम कपूर का घर, रिश्तेदारों का जुटना भी शुरू, देखें तस्वीरें
Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor House
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर की शादी के लिए रिश्तेदारों का जुटना शुरू हो चुका है। बिटिया की शादी की रस्में शुरू होने से पहले अनिल कपूर का घर भी सजकर तैयार हो चुका है। वैसे तो उनके घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी से अंदर झांकना मुश्किल है, मगर इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ फैन क्लब्स ने उनके घर की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह खूबसूरत लाइट्स से सजा नजर आ रहा है।
2 of 5
Mohit Marwah
सोनम कपूर के फुफेरे भाई मोहित मारवाह भी अनिल कपूर के बाहर स्पॉट किए गए। हाल ही में दुबई में उनकी शादी के वक्त पूरा कपूर खानदान एकजुट नजर आया था। अब मुंबई में सोनम की शादी के लिए अनिल कपूर के घर लोग पहुंच रहे हैं।
3 of 5
Karan Johar
इसी दौरान करण जौहर भी अनिल कपूर से मिलने पहुंचे। उन्होंने सोनम के भाई हर्षवर्धन के साथ फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में करण जौहर प्रेम रतन धन पायो गाने पर परफॉर्म भी करने वाले हैं। इसके अलावा दुल्हन के माता-पिता अनिल और सुनीता कपूर एक एक्ट भी पेश करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह दोनों साथ मिलकर सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस करेंगे। ये 'गुंडे' अनिल कपूर के सुपरहिट गाने 'माय नेम इज लखन' पर डास परफॉर्मेंस देंगे। वैसे, ये दोनों एक्टर्स इसी गाने पर अवॉर्ड फंक्शन्स में भी स्टेज परफॉर्मेंस दे चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
jhanvi kapoor
वहीं, सोनम कपूर की छोटी बहन जाह्नवी भी संगीत में डांस करेंगी। इसके लिए उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी के दो गाने चुने हैं। खबरों की मानें तो वह 'किसी के हाथ न आएगी ये लडकी' और 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़िया हैं' पर परफॉर्म करने वाली हैं। सोनम और आनंद आहूजा की शादी 8 मई को मुंबई में होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।