फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 साल पहले श्रीदेवी की इस सुपरहिट फिल्म में काम करने से अनिल कपूर ने कर दिया था मना, अब किया खुलासा

Fri, 10 Aug 2018 04:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor said no to work with sridevi in Chandni because of this reason
श्रीदेवी,अनिल कपूर
अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी परदे पर हमेशा हिट रही। दोनों ने एक साथ मिस्टर इंडिया, लाडला, लम्हें, जुदाई, रूप की रानी चोरो का राजा जैसी सुपरहिट फिल्में की। दर्शकों को इनकी जोड़ी बहुत पसंद आती थी। हालांकि इसमें शक नहीं है कि उस समय श्रीदेवी का स्टारडम अनिल कपूर से ज्यादा था एक से बढ़कर एक बड़े एक्टर्स श्रीदेवी के साथ काम करने के लिए मरते थे लेकिन अनिल कपूर ने श्रीदेवी के साथ 29 साल पहले एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
Anil Kapoor said no to work with sridevi in Chandni because of this reason
श्रीदेवी
फिल्म का नाम था चांदनी। जीहां श्रीदेवी और ऋषि कपूर स्टारर सुपरहिट फिल्म चांदनी। शायद आपको ये बात मालूम न हो लेकिन इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर पहली पसंद नहीं थे। फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने श्रीदेवी स्टारर ‘चांदनी’ में ऋषि कपूर का रोल पहले अनिल कपूर को ऑफर किया गया था लेकिन अनिल कपूर ने एक खास वजह से इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
Anil Kapoor said no to work with sridevi in Chandni because of this reason
श्रीदेवी,अनिल कपूर
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके लिए अनिल कपूर ने श्रीदेवी जैसी बड़ी स्टार के साथ काम करने से मना कर दिया। इस बात का खुलासा हुआ है 29 साल बाद। मिड-डे को दिए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया- 'मुझे चांदनी के लिए मना करना पड़ा, क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर नहीं बैठना चाहता था। अनिल कपूर ने आगे कहा- 'मैं पूरी फिल्म के दौरान व्हीलचेयर पर बैठने के मूड में बिल्कुल भी नहीं था।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor said no to work with sridevi in Chandni because of this reason
श्रीदेवी,अनिल कपूर
हालांकि मैंने सबसे पहले यशजी को कॉल कर के कहा था- पिक्चर हिट है। उन्हें यह विश्वास नहीं हुआ। मैंने उनके साथ दो फिल्में मशाल और विजय की थी, लेकिन ये दोनों फिल्में ही फ्लॉप रही थीं। अनिल कपूर ने आगे बताया उस दौरान मेरा एक्सीडेंट हुआ था और मैं बिस्तर पर था। ढाई महीने तक मैं अपने पैर को ठीक कर रहा था। वो मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट था। मैं जिंदगी में तेज भाग रहा था, लेकिन कहीं नहीं जा रहा था।'
विज्ञापन
Anil Kapoor said no to work with sridevi in Chandni because of this reason
अनिल कपूर और श्रीदेवी

अनिल कपूर ने आगे बताया- मैं बस फिल्में करना चाहता था। एक के बाद एक फिल्में किए जा रहा था, लेकिन एक्सीडेंट के बाद मेरा काम के प्रति नजरिया बदला और मैं ध्यान से फिल्में चुनने लगा था। खैर अगर आपने फिल्म देखी है तो आपको अच्छी तरह से याद होगा कि चांदनी के सेकेंड हाफ में नायक यानी की ऋषि कपूर एक्सीडेंड के बाद पैरलाइज्ड हो जाते हैं। अब 3 महीने से बेड रेस्ट पर अनिल कपूर ऐसा किरदार करना तो बिल्कुल पसंद नहीं करते लिहाजा उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed