{"_id":"5c08d435bdec22413d18f8a6","slug":"anil-kapoor-suggest-deepika-padukone-never-leave-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 साल पहले ही शादी को लेकर अनिल कपूर ने दी थी ये सलाह, दीपिका ने मानी बात और...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 साल पहले ही शादी को लेकर अनिल कपूर ने दी थी ये सलाह, दीपिका ने मानी बात और...
Thu, 06 Dec 2018 01:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anil kapoor, deepika padukone
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनिल कपूर भले ही अपने काम की व्यस्तताओं के कारण रणवीर सिंह-दीपिका की शादी के रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाए, परंतु अब उन्होंने एक रोचक बात का खुलासा किया है। उन्होंने एक टॉक शो में रणवीर और दीपिका का जिक्र किया और बताया कि शादी से पहले ही उन्होंने दीपिका को सलाह दी थी।
2 of 5
Anil Kapoor
- फोटो : file photo
अनिल कपूर ने बताया कि उन दिनों वह रणवीर के साथ फिल्म दिल धड़कने दो (2015) की शूटिंग कर रहे थे। दीपिका रणवीर से मिलने के लिए सेट पर आती थीं। अनिल ने बताया कि 'शूटिंग के सिलसिले में जब हम समुद्र में जहाज पर जा रहे थे तब दीपिका भी वहां मौजूद थीं। उसी समय मैंने उन्हें सलाह दी कि छोड़ना मत इसको। ये लड़का सुपर्ब है। परफेक्ट चॉइस! इससे बढ़िया लड़का तुमको नहीं मिलेगा।'
3 of 5
Anil Kapoor
- फोटो : file photo
तय है कि दीपिका ने अनिल कपूर की सलाह को पूरी गंभीरता से लिया और अमल भी किया। चैट शो में अनिल ने अपने भतीजे और रणवीर सिंह के पक्के दोस्त अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर भी बात की। अनिल ने इशारों-इशारों में बता दिया कि उन्होंने और परिवार ने दोनों को रजामंदी दे दी है। अनिल कपूर ने कहा- 'मैं अर्जुन को बहुत अच्छे से जानता हूं और जिस बात में उसे खुशी मिलेगी, उससे मुझे भी खुशी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : amar ujala
बीते 14-15 नवबंर को दीपिका पादुकोण ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी की। दीपवीर ने अपने खास मेहमानों के बीच प्राइवेट शादी की और इसके बाद मुंबई-बंगलूरू में तीन ग्रैंड रिसेप्शन भी दिए। मुंबई रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचा था।
विज्ञापन
5 of 5
anil kapoor
- फोटो : race 3
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों कई फिल्मों में बिजी हैं। बेटी सोनम कपूर के साथ वो पहली बार फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास टोटल धमाल, तख्त और अभिनव बिंद्रा की बायोपिक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।