फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झक्कास होगी सलमान खान की 'रेस-3', ये रहा सबूत

Thu, 09 Nov 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Thu, 09 Nov 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor To Join Salman Khan Starrer Film Race 3 Star Cast
Salman Khan

सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह, आदित्य पंचोली, पूजा हेगड़े, फ्रेडी दारूवाला...इतनी बड़ी स्टार कास्ट के बाद भी शायद फिल्म 'रेस-3' के निर्माताओं का मन नहीं भरा है। अब फिल्म में एक और एक्टर को शामिल करने की तैयारी है।



पढ़ें: बॉबी देओल के बाद अब इन दो की भी चमकी किस्मत, 'रेस 3' में स्टार कास्ट फाइनल

Anil Kapoor To Join Salman Khan Starrer Film Race 3 Star Cast
anil kapoor sanjay dutt

सलमान खान फिल्म 'रेस-3' में अनिल 'झक्कास' कपूर को भी कास्ट करने जा रहे हैं। अनिल फिल्म 'रेस' और 'रेस-2' में डिटेक्टिव रॉबर्ट डिकोस्टा (आरडी) का रोल कर चुके हैं। इससे पहले भी सलमान खान और अनिल कपूर फिल्म 'बीवी नंबर-1', 'नो एंट्री', 'सलाम-ए-इश्क', 'युवराज' में धमाल कर चुके हैं।

पढ़ें:  सलमान के साथ 'रेस' लगाने का पहली बार मिला मौका, घंटों पसीना बहा रहा ये एक्टर

Anil Kapoor To Join Salman Khan Starrer Film Race 3 Star Cast
Remo And Salman

वैसे तो फिल्म 'रेस-3' के निर्माता रमेश तौरानी ने फ्रैंचाइजी की पहली दो फिल्मों- 'रेस' और 'रेस-2' के किसी भी एक्टर को रिपीट नहीं किया। दोनों फिल्में हिट रही थीं, बावजूद इसके डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की भी 'रेस-3' से छुट्टी कर दी गई और रेमो डिसूजा को निर्देशन की कमान सौंपी गई।

पढ़ें: इस एक्ट्रेस की वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'रेस-3' का ऑफर ठुकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor To Join Salman Khan Starrer Film Race 3 Star Cast
race 3

अनिल कपूर की फिल्म 'रेस-3' में एंट्री साफ जाहिर करती है कि फिल्म से जुड़े बड़ा फैसलों पर सह-निर्माता सलमान खान का काफी प्रभाव। तभी तो उनके कहने पर न सिर्फ हिट डायरेक्टर जोड़ी को रिप्लेस कर भाईजान के खास रेमो डिसूजा को काम दिया गया बल्कि इकलौती जैकलिन को रिपीट किया गया। 

विज्ञापन
Anil Kapoor To Join Salman Khan Starrer Film Race 3 Star Cast
Race 3

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'रेस-3' में सैफ अली खान का कैमियो होगा। वहीं, नरगिस फाखरी और कटरीना कैफ का आइटम नंबर भी देखने को मिलेगा। साल 2018 में फिल्म 'रेस-3' की रिलीज के बाद सलमान खान 'दबंग-3' और 'भारत' की शूटिंग साथ-साथ शुरू करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed