{"_id":"5c3d8c9cbdec22732a0a36ab","slug":"animal-actress-crystal-playing-role-in-bollywood-film-total-dhamal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय के कंधे पर बैठी इस बंदरिया के हैं हॉलीवुड तक चर्चे, अब करेगी 'टोटल धमाल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय के कंधे पर बैठी इस बंदरिया के हैं हॉलीवुड तक चर्चे, अब करेगी 'टोटल धमाल'
Tue, 15 Jan 2019 01:29 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें इंद्र कुमार अपनी धमाल फ्रैंचाइजी की तीसरी कॉमेडी एडवेंचर फिल्म टोटल धमाल से दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने वाले हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे नजर आएंगे, लेकिन फिल्म में सबकी नजरें एक बंदरिया पर टिकने वाली हैं, लेकिन यह कोई आम बंदरिया नहीं है।
bollywood
- फोटो : self
यह बंदरिया जिस भी फिल्म में अभिनय करती है, उस फिल्म अपने अभिनय से जान डाल देती है। फिल्म टोटल धमाल में हॉलीवुड की एनिमल एक्ट्रेस क्रिसटल अपनी एक्टिंग का तड़का लगाते हुए नजर आएंगी। बता दें क्रिसटल हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। अपने दमदार अभिनय से क्रिसटल ने लोगों का दिल भी जीता है। यह एनिमल एक्ट्रेस हॉलीवुड में हैंग ऑवर2, जॉर्ज ऑफ जंगल और नाईट एट ए म्यूजियम जैसी फिल्मों में नजर आआ चुकी है।
bollywood
- फोटो : self
पशु एक्ट्रेस क्रिसटल की बात करें तो यह कैपुचीन ब्रीद नाम की बंदर प्रजाती है। ऐसा पहली बार होगा जब हॉलीवुड की एनिमल एक्ट्रेस को बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के लिए बुलाया गया है। बहरहाल फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और पिटोबाश जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
वहीं हॉलीवुड एनिमल एक्ट्रेस क्रिस्टल की बात करें तो वह अजय देवगन के कंधों पर चढ़कर फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाएगी। फिल्म 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज, अजय देवगन फिल्म्स, अशोक ठाकरिया, इंद्र कुमार,श्री अधिकारी ब्रदर्स, आनंद पंडित के साथ सह निर्माता के रूप में संगीता और कुमार मंगत पाठक ने किया है।