फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjali Arora: नशेड़ी के प्यार में पागल होंगी अंजलि अरोड़ा, नए गाने में निभाएंगी तवायफ की भूमिका, देखें वीडियो

Wed, 21 Sep 2022 09:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 21 Sep 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
anjali arora new dance music video song diljale teaser viral on social media fans gave reaction
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

टिक टॉक से अपनी शुरुआत करने वाली अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया की क्वीन बन चुकी हैं। अंजलि की हर तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। इतना ही नहीं, अंजलि मनोरंजन की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। वह कंगना रणौत के शो लॉकअप में नजर आई थीं। इसके अलावा, उनके म्यूजिक वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं, अब अंजलि के नए म्यूजिक वीडियो 'दिलजले' का टीजर सामने आ गया है।

anjali arora new dance music video song diljale teaser viral on social media fans gave reaction
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram

अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'दिलजले' गाने का खूबसूरत टीजर शेयर किया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाने की कहानी प्यार और इमोशन पर दिखाई जाएगी। अंजलि अरोड़ा एक नाचने वाली के किरदार में होंगी और उनसे प्यार करने वाला शख्स उन्हें यह काम करने से रोकता हुआ नजर आएगा।  

View this post on Instagram

A post shared by Vishal Pandey🇮🇳 (@vishalpandey_21)

anjali arora new dance music video song diljale teaser viral on social media fans gave reaction
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने में अंजलि अरोड़ा के साथ विशाल पांडे नजर आएंगे, जो एक नशेड़ी की भूमिका में दिखाई देंगे। गाने के टीजर को शेयर करते हुए अंजलि अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'इस कहानी में नशा है, प्यार है और धोखा है।' अंजलि और विशाल का यह गाना 23 सितंबर को रिलीज होने वाला है। वहीं, फैंस गाने का यह टीजर देखकर एक्साइटेड हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, 'ट्रेलर बहुत पसंद आया अंजलि। आपके एक्सप्रेशन उफ्फ्फ।' दूसरे फैन ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर लग रही हो।' इसके अलावा, एक फैन ने लिखा, 'वेटिंग... वेटिंग... वेटिंग।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anjali arora new dance music video song diljale teaser viral on social media fans gave reaction
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' गाने से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस वीडियो के वायरल होते ही अंजलि के सोशल मीडिया फॉलोअर्स तेजी से बढ़े थे। आज के समय में अंजलि को इंस्टाग्राम पर 11.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अब तक वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed