फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: कर्ज में बुरी तरह डूब गए थे टीवी के ये सितारे, पाई-पाई को हुए मोहताज

Wed, 21 Sep 2022 08:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Sep 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Famous tv Celebs Jaya Bhattacharya to Karanvir Bohra down with Debts
जया भट्टाचार्य, करणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की दुनिया में करियर बनाने के लिए बहुत से लोग मायानगरी मुंबई का रुख करते हैं। इनमें कुछ सफल भी हो जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक वे अपनी कामयाबी को बरकरार नहीं रख पाते। अपनी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने और परिवार के जरूरतों के चक्कर मे कई सेलेब्स भारी कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। आज हम आपको छोटे पर्दे के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताएंगे जो कर्ज की वजह से पाई-पाई को मोहताज हो गए थे।

Famous tv Celebs Jaya Bhattacharya to Karanvir Bohra down with Debts
जया भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
जया भट्टाचार्य

जया भट्टाचार्य टेलीविजन की दुनिया का मशहूर चेहरा रह चुकी हैं। वह अब तक कई बड़े सीरियल में नजर आ चुकी हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी और थपकी प्यार की जैसे सीरियल में उनके काम को काफी सराहा गया था। इतनी शोहरत हासिल करने के बाद भी वह आर्थिक तंगी से जूझ चुकी हैं। मां के इलाज में पैसे खर्च होने की वजह से वह काफी कर्ज में डूब गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर काम देने को लेकर इंडस्ट्री के लोगों से गुहार लगाई थी।

Famous tv Celebs Jaya Bhattacharya to Karanvir Bohra down with Debts
करणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
करणवीर बोहरा

टीवी के जाने माने कलाकार करणवीर बोहरा भी पैसों की तंगी का शिकार हो चुके हैं। इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद किया था। कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में उन्होंने बताया था कि 2015 से ही वह कर्ज उतारने की कोशिश कर रहे हैं। एक्टर ने यह भी बताया था कि इसके लिए वह कोर्ट-कचहरी तक का रुख कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous tv Celebs Jaya Bhattacharya to Karanvir Bohra down with Debts
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत

राखी सावंत किसी न किसी वजह से हर रोज सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। मौजूदा समय में देश के कोने-कोने में लोग उन्हें पहचानते हैं। एक समय वह भी पैसों की  किल्लत से जूझ चुकी हैं। एक्ट्रेस अंबानी के घर पर वेटरेस का भी काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Famous tv Celebs Jaya Bhattacharya to Karanvir Bohra down with Debts
आशीष रॉय - फोटो : सीरियल
आशीष रॉय

आशीष कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके बावजूद जीवन के आखिरी समय में उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किडनी खराब हो जाने के बाद उनके पास इलाज के लिए पैसे तक नहीं थे। जिसके बाद वह अस्पताल से घर लौट आए और कुछ ही दिनों बाद उनका निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed