मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर प्रशंसकों की नजर रहती है। हर कोई अपने सितारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। सिने जगत के सितारे भी इस बात को बखूबी जानते हैं और यही वजह है कि वे भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। सेलेब्स हर दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए बताते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Photos Of The Day: मौनी रॉय का दिलकश अंदाज और रिया चक्रवर्ती की बोल्ड अदाएं, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड की चर्चित स्टारकिड जान्हवी कपूर खूब लाइमलाइट में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आए दिन वह अपनी बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं। आज भी जान्हवी कपूर ने ऑरेंज कलर के आउटफिट में अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल लूट लेती हैं। वह भले ही अभी बॉलीवुड में अभी नाम न कमा पाई हों लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनके नाम के चर्चे होते रहते हैं। पलक तिवारी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कातिलाना अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच एक्टर ने आज अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में ऋतिक सफेद शर्ट में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सकीं।
शमा सिकंदर
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शमा सिकंदर भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। शमा सिकंदर ने आज अपनी एक लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें शमा का बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।