बीते दो हफ्तों से सिनेमा जगत में हर तरफ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' की चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। लेकिन इस हफ्ते इसको बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। रिलीज होते ही धमाका करने वाली 'ब्रह्मास्त्र' की भिड़ंत इस हफ्ते सनी देओल स्टारर 'चुप रिवेज ऑफ द आर्टिस्ट' और जेम्स कैमरून की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'अवतार' से होने वाली है। लेकिन इस जंग में भी 'ब्रह्मास्त्र' की जीत होती दिख रही है। यह हम नहीं 23 सितंबर यानी नैशनल सिनेमा डे के दिन के लिए तीनों फिल्मों के लिए हुई एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं।
Advance Booking Report: 23 सितंबर की एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र का जलवा, रणबीर के आगे सब हारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में भारतीय पुराणों में वर्णिंत अस्त्रों की दुनिया को दिखाया गया है, जिसके लिए फिल्म की हर चीज पप बड़ी ही बारीकी से काम किया गया है। दर्शकों को टिकट खिड़की तक लाने में फिल्म के शानदार वीएफएक्स का एक बड़ा हाथ रहा है क्योंकि आज पहले किसी भी भारतीय फिल्म में इतने बड़े पैमाने पर उनका इस्तेमाल नहीं किया गया है। फिल्म को लेकर शुरुआत से ही बायकॉट की मांग की जा रही थी, लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में आए 13 दिन हो चुके हैं, लेकिन लोगों के दिमाग से इसका क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब फिल्म के 15वें दिन यानी 23 सितंबर के एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 15वें दिन के आए एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने 23 सितंबर की बुकिंग से अब तक पांच लाख रुपये कमा लिए हैं।
चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट
23 सितंबर को सिनेमाघरों में इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल की फिल्म 'चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' दस्तक देने वाली है। देश के बेहतरीन निर्देशकों में से एक आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें सनी देओल के साथ-साथ मलायलम इंडस्ट्री के सुपरस्टार दुलकर सलमान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' की कहानी एक आर्टिस्टिक टेस्ट रखने वाले कातिल और उसकी तलाश में जमीन आसमान एक कर देने वाले पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। कातिल के निशाने पर फिल्मों को रेटिंग देने वाले क्रिटिक्स हैं। 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के पहले दिन एडवांस बुकिंग से महज 60 लाख रुपये की कमाई की है।
अवतार
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'अवतार' एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साल 2009 में पहली बार पर्दे पर उतरी 'अवतार' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया था। जेम्स कैमरून की रची दुनिया ने लोगों के दिलों पर इस कदर छाप छोड़ी थी कि फिल्म को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस ऑस्कर विजेता फिल्म को 23 सिंतबर को 4K हाई डायनेमिक रेंज में सिनेमाघरों रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें फिल्म का दूसरा पार्ट 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' अब कुछ ही समय बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है कहानी से जोड़े रखने के लिए और उनकी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए ही मेकर्स ने इसे दोबारा रिलीज करने का एलान किया है। आपको बता दें कुछ ही दिनों पहले खुली इसकी एडवांस बुकिंग के बाद तक 23 सितंबर के लिए होने वाली टिकट बुकिंग से 27 हजार रुपये कमाए हैं।