बुधवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए दुखभरा रहा। दिन की शुरुआत के साथ ही इंडस्ट्री से हैरान करने वाली खबर सामने आई। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है, जिसके बाद तमाम लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके अलावा, एडल्ट वीडियो केस में जेल की हवा खा चुके राज कुंद्रा ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। इसके साथ ही आज दिन भर सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ। आइए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव का निधन और ट्रोल्स पर भड़के राज कुंद्रा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे, कॉमेडियन, राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार कल सुबह यानी 22 सितंबर को दिल्ली में होगा। राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने पीटीआई से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी कि "डॉक्टर्स ने राजू को आज सुबह 10.20 बजे मृत घोषित किया। मुझे परिवार से फोन आया था कि वह नहीं रहे। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। वह 40 दिनों से अस्पताल में लड़ रहे थे।"
Raju Srivastava: दुनिया से रुखसत हुआ सबको हंसाने वाला, कल दिल्ली में दी जाएगी अंतिम विदाई
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। प्रशंसकों के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनका प्रिय हास्य कलाकार इस दुनिया से जा चुका है। सोशल मीडिया पर मातम पसरा हुआ है। हर कोई अपने-अपने तरीके से राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस बीच खबर आई है कि राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। हाल ही में उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक कॉमेडियन की पाोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर्स की तरफ से यह खुलासा किया गया है कि उनके शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
Raju Srivastav: इस वजह से किया गया राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में सामने आई यह बात
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले साल आज ही के दिन यानी 21 सितंबर को जमानत पर रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के उन्होंने कभी भी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा लेकिन अब एक साल बाद उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बिजनेसमैन ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने अपनी बात रखी है।
Raj Kundra: जेल से बाहर आने के एक साल बाद राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी कहानी नहीं पता तो चुप रहो
ऑस्कर पुरस्कार समारोह में भारत की तरफ से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजने का फैसला किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी द्वारा लिए गए इस फैसले पर RRR की टीम की प्रतिक्रिया आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' अमेरिका में डिस्ट्रीब्यूट करने वाले, वेरिएंस फिल्म्स ने, अकादमी से अनुरोध किया है कि वह इस फिल्म को 'ऑल कैटेगरी' में नामांकित करें।
Oscar 2023: अब भी ऑस्कर की रेस में शामिल हो सकती है RRR, आधिकारिक प्रविष्टि न बनने पर टीम ने उठाया यह कदम