{"_id":"62f60f9213dd9e2bb3649949","slug":"anjali-arora-new-song-saiyyan-dil-mein-aana-re-is-trending-on-youtube-with-more-than-5-million-views","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anjali Arora: MMS की खबरों के बीच अंजलि के गाने ने मचाई धूम, ‘सैयां दिल में आना रे’ को मिले इतने व्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anjali Arora: MMS की खबरों के बीच अंजलि के गाने ने मचाई धूम, ‘सैयां दिल में आना रे’ को मिले इतने व्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बीते कुछ दिनों से अपने एमएमएस वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दावा किया जा रहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा ही हैं। वहीं, अंजलि ने इस वीडियो के गलत बताया था। इसी सबके बीच अंजलि अरोड़ा का नया गाना 'सैयां दिल में आना रे' भी लॉन्च हुआ, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है और गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर है। अब गाने को मिल रहे प्यार को लेकर अंजलि ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।
2 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अंजलि अरोड़ा का नया गाना 'सैयां दिल में आना रे' 1951 में आई फिल्म 'बहार' के गाने का रीमेक है। ओरिजनल गाने में वैजयन्ती माला नजर आई थीं। वहीं, अंजलि अरोड़ा के रीमेक गाने को श्रेणु राणे ने अपनी आवाज दी है। गाने में अंजलि के डांस को भी काफी पसंद किया जा रहा है और यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही गाने को 48 घंटे में पांच मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं, जिसको लेकर अंजलि ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर सभी को शुक्रिया कहा है।
3 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अंजलि ने कहा, 'आप लोगों का दिल से बहुत बहुत शुक्रिया मेरे गाने सैयां दिल में आना रे को इतना प्यार देने के लिए। 48 घंटों के अंदर गाने को पांच मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और ऑल इंडिया में ट्रेंडिंग चल रहा है, तो इसे ऐसे ही और प्यार देते रहें।' बता दें कि यह गाना यूट्यूब पर 8 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अंजलि अरोड़ा की बात करें तो वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं कंगना रणौत के शो ‘लॉकअप’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में अंजलि ने एमएमएस को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और कहा था कि मुझे नहीं पता लोग क्या कर रहे हैं, क्यों मेरे फोटो और नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। मेरा भी परिवार है, छोटे भाई-बहन हैं, जो यह सब देख रहे हैं। जिन्होंने मुझे बनाया है, वही मुझे बदनाम कर रहे हैं, जबकि उस वीडियो में मैं नहीं हूं। यह बातें कहते हुए अंजलि भावुक भी हो गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।