{"_id":"5ad742644f1c1b56098b529a","slug":"ankita-konwar-dumps-model-milind-soman-for-money-know-the-viral-truth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में मिलिंद सोमन को धोखा देकर भाग गई हैं 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड, जानिए क्या है माजरा....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में मिलिंद सोमन को धोखा देकर भाग गई हैं 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड, जानिए क्या है माजरा....
Thu, 19 Apr 2018 07:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Milind Soman with Ankita
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें थीं कि वह जल्द ही अपनी 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से दूसरी शादी करने वाले हैं। लेकिन अब चर्चा है कि अंकिता ने उन्हें छोड़ दिया हैं। खबरों की मानें तो 52 साल के मिलिंद सोमन को उनकी गर्लफ्रेंड ने डंप कर दिया है और इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि पैसा है। हालांकि ये बात कितनी सच है इसका पता नहीं चल सका है पर सोशल मीडिया पर ये बात तेजी से वायरल हो रही है।
2 of 4
मिलिंद सोमन
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले तक अंकिता फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी कर रही थी जिसके लिए उन्हें 26,000 महीने की सैलरी मिलती थी। जॉब के बीच बचे हुए फ्री टाइम में वह अक्सर फोन पर ऑनलाइन कसीनो खेलती थीं। सूत्रों की मानें तो इसी गेम से हाल ही में उनका 8,73,982 रुपये का जैकपॉट लगा है। इसी जैकपॉट की वजह से वह न सिर्फ रातोंरात मिलेनियर बन गई हैं बल्कि इसी के बाद से उन्होंने मिलिंद से कॉन्टेक्ट करना भी बंद कर दिया है।
3 of 4
Milind Soman
सूत्रों के मुताबिक अंकिता के लखपति बनने के बाद से मिलिंद उन्हें कॉल लगा रहे हैं साथ ही मैसेज भी कर रहे हैं लेकिन उनकी तरफ से कोई रेस्पॉन्स नहीं आ रहा है। वहीं खबर है कि अंकिता ने एक न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू भी दिया है जिसमें उन्होंने कहा है- 'मैं अभी उम्र में बहुत छोटी हूं और मेरे साथ चीजें बहुत तेजी से घट रही हैं। मुझे मेरी फ्रीडम चाहिए।' मिलिंद और अंकिता 21 अप्रैल 2018 को शादी करने वाले थे। कहा जा रहा था कि ये शादी गुपचुप तरीके से मुंबई के अलीबाग में होगी। इस शादी में कुछ खास दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे लेकिन अब अंकिता की तरफ से एक शॉकिंग बयान आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिलिंद सोमन
अंकिता का कहना है- 'मैं इस पैसे से अपनी फैमिली की मदद और ट्रेवल करना चाहती हूं। मैं अभी इतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहती। मुझे लगता है कि ये बात मिलिंद और मेरे दोस्त समझेंगे।' मिलिंद के एक करीबी की मानें तो खुद मिलिंद को अंकिता के इस फ्री लाइफ जीने के थॉट्स के बारे में पता ही नहीं था और न ही उन्हें ये पता था कि वे उनसे सच्चा प्यार नहीं करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।