फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

58 की उम्र में माधुरी दीक्षित से शादी करना चाहते थे संजय दत्त, कहा था- 'कौन है मान्यता...'

Thu, 19 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
sanjay dutt confess he wants to marry with madhuri dixit
माधुरी दीक्षित

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 21 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे । हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में दोनों को कास्ट करने की आधिकारिक पुष्टि हुई है । दोनों आखिरी बार 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'महानता' में नजर आए थे। पहले इस फिल्म में श्रीदेवी काम करने वाली थीं अब उनकी जगह माधुरी को लिया गया है ।

sanjay dutt confess he wants to marry with madhuri dixit
संजय दत्त

इस फिल्म में संजय और माधुरी के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी । धर्मा प्रोडक्शन की ओर से फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है । इसी बीच संजय दत्त का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

sanjay dutt confess he wants to marry with madhuri dixit
संजय दत्त

संजय दत्त ने पिछले साल एक इंटरव्यू दिया था । इसमें उन्होंने माधुरी दीक्षित से शादी करने की इच्छा जताई थी । 58 की उम्र में संजय ने बिना झिझके कहा था, 'कोई मान्यता दत्त को जानता है । देखो, कोई नहीं जानता । मैं माधुरी से शादी करना चाहूंगा।' बता दें कि संजय दत्त और माधुरी के बीच लंबे समय तक अफेयर रहा था।


विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt confess he wants to marry with madhuri dixit
संजय दत्त

माधुरी के पैरेंट्स इस रिश्ते के खिलाफ थे। कुछ समय बाद संजय मुंबई ब्लास्ट मामले में फंस गए और उन्हें जेल हो गई। इसके बाद माधुरी ने भी संजय से रिश्ता खत्म कर लेना ठीक समझा था। इसी के चलते यह भी खबर आ रही थी कि माधुरी संजय के साथ फिल्म करने में असहज महसूस कर रही थीं ।

विज्ञापन
sanjay dutt confess he wants to marry with madhuri dixit
संजय दत्त

इस फिल्म को करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म '2 स्टेट्स' के डायरेक्टर अभिषेक बर्मन ने 1940 के बैकड्रॉप पर सजी इस एपिक ड्रामा फिल्म को बनाने का जिम्मा उठाया है । फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed