फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली को मिला जीत का असली मंत्र, पत्नी अनुष्का के साथ ही पूरी होगी ये तमन्ना

Thu, 19 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
virat kohli won when anushka sharma in stadium
अनुष्का शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) को हराकर अपनी जीत का खाता खोला। आरसीबी भले ही इस मैच को हार गया लेकिन कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में ताबड़तोड़ नाबाद 92 रन की पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। 

virat kohli won when anushka sharma in stadium
anushka sharma

इस मैच में एक खास बात यह नोटिस करने वाली रही कि जब आरसीबी का मैच अपने होम ग्राउंड में था तो वहां कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा उन्हें चियर करती हुई नजर आई थीं। लेकिन यहां पर वह नहीं दिखाई दी, जबकि यहां उनका घर भी है। आरसीबी ने टूर्नामेंट में अबतक सिर्फ एक मुकाबला जीता है और उसमें अनुष्का मौजूद थीं। इसके बाद से फैन्स का मानना है कि विराट के लिए वह लकी हैं।

virat kohli won when anushka sharma in stadium
anushka sharma

अनुष्का के यहां मौजूद न होने पर फैंस ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'लगता है भाभी को स्टेडियम लाना पड़ेगा, तभी आरसीबी जीतेगी।' लेकिन हम आपको बता दें कि अनुष्का इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में हर मैच में उनका आ पाना मुश्किल है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli won when anushka sharma in stadium

बता दें कि काम की वजह से अनुष्का शर्मा भले ही वानखेड़े स्टेडियम जाकर विराट कोहली का मैच देख नहीं सकीं मगर शूटिंग से फुर्सत निकालकर, उन्होंने अपनी वैनिटी वैन में ही मैच देखा। यही नहीं, उन्होंने विराट कोहली और उनकी टीम को चियर अप करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की।




अनुष्का शर्मा ने टीवी पर मैच देखते हुए एक तस्वीर ली और लिखा, 'गो आरसीबी ब्वॉयज। काम की वजह से वैनिटी वैन से मैच देख रही हूं।'
विज्ञापन
virat kohli won when anushka sharma in stadium
zero

अनुष्का शर्मा इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रहीं हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म में उनका लुक बिल्कुल अलग होगा। इसके लिए उन्हें प्रोस्थेटिक मेक अप लेना पड़ता है जिसमें 2-3 घंटे लगते हैं। फिल्म में उनके लुक को छुपाने के लिए जब भी वह वैनिटी वैन से निकलकर सेट तक जाती हैं तो सिर से लेकर पांव तक कपड़ों से ढंकी रहती हैं। सेट पर मोबाइल फोन भी बैन कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed