सब्सक्राइब करें

बर्थडे पार्टी को लेकर ट्रोल हुईं अंकिता लोखंडे, सुशांत के फैंस को दिया करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Dec 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande Shut Trolled By Her Answer Who Trolled Her For Birthday Party
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई फिल्मी सितारों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। इन सितारों में सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का नाम सबसे ऊपर आता है। अंकिता लोखंडे सुशांत की मौत के बाद से ही कोई भी पोस्ट साझा करती हैं को सुशांत के फैंस लग जाते हैं उन्हें ट्रोल करने में। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक बार फिर से हुआ है। लेकिन अंकिता ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Trending Videos
Ankita Lokhande Shut Trolled By Her Answer Who Trolled Her For Birthday Party
अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी में संदीप सिंह - फोटो : AMAR UJALA

दरअसल हाल ही में 19 दिसंबर को अंकिता लोखंडे ने अपना जन्मदिन मनाया। अंकिता की इस बर्थडे पार्टी में प्रोड्यूसर संदीप सिंह भी शामिल हुए थे। जिसे देख सुशांत के फैंस गुस्से में आ गए और अंकिता लोखंडे को ट्रोल कर दिया। अब अंकिता ने भी इन लोगों को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande Shut Trolled By Her Answer Who Trolled Her For Birthday Party
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram - sushant_theenigma

अंकिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अंकिता की कुछ तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा है, 'कुछ बातों का जवाब सिर्फ खामोशी होती है, और यकीन मानो ये बहुत खुबसूरत जवाब होता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

Ankita Lokhande Shut Trolled By Her Answer Who Trolled Her For Birthday Party
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram

अंकिता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों और कैप्शन के जरिए अंकिता ने ये बता दिया है कि वो ट्रोल्स को महत्व नहीं देती हैं। ऐसे मौकों पर वो खामोशी से ही जवाब देती हैं। बता दें कि अंकिता की बर्थडे पार्टी उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने ही ऑर्गेनाइज की थी। इस पार्टी के कई फोटोज और वीडियो वायरल हुए थे।

विज्ञापन
Ankita Lokhande Shut Trolled By Her Answer Who Trolled Her For Birthday Party
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे सुशांत की मौत के बाद से ही काफी सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं सुशांत की मौत के बाद उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करना और उस पार्टी में संदीप सिंह का होना सुशांत के फैंस को रास नहीं आया। जिसके चलते उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि अंकिता ने भी अपनी चुप्पी से ही इन ट्रोलर्स को सारे जवाब दे दिए हैं।

पढ़ें: निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और हिट भोजपुरी गाना, जो झूमने को कर देगा मजबूर

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed