{"_id":"62132cc76116930f987ba8da","slug":"anmol-ambani-and-khrisha-shah-are-married-see-first-pics-from-their-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anmol Ambani-khrisha Shah Wedding: अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने कृशा शाह से की शादी, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anmol Ambani-khrisha Shah Wedding: अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने कृशा शाह से की शादी, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर
अनिल और टीना अंबानी के बेटे अनमोल शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते रोज उन्होंने कृशा शाह संग सात फेरे लिए। अब दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों अपने इस खास दिन पर बेहद सुंदर लग रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी, कृशा शाह संग अपनी शादी को लेकर कई दिनों से चर्चा में बने हुए थे। हालांकि अनमोल या फिर उनके परिवार की तरफ से किसी भी तरह से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी लेकिन अब अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीर सामने आ चुकी है, जिससे ये कंफर्म हो चुका है कि अंबानी परिवार का ये बहुचर्चित कपल शादी के बंधन में बंध चुका है।
2 of 5
अनमोल अंबानी, कृशा शाह
- फोटो : social media
बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बेटे अनमोल आखिराकर कल अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड कृशा शाह संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी शादी में जहां अनमोल ने लाइट ग्रे कलर की शेरवानी पहनी है तो वहीं कृशा शाह लाल रंग के भारी सिल्वर जरदोजी वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये तस्वीर अनमोल अंबानी और कृशा शाह के जयमाल के समय की है। दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
3 of 5
कृशा शाह
- फोटो : social media
यह तस्वीर कृशा शाह के जयमाल के बाद की है, जिसमें वह मुस्कुराती हुई सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। कृशा ने अपना लुक बेहद सिंपल रखा है। दुल्हन के लिबास में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनमोल अंबानी की शादी में शामिल हुईं कई जानी-मानी हस्तियां
- फोटो : social media
अनिल और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी की शादी में कई बड़ी हस्तियों, बॉलीवुड के अभिषेक बच्चन, नताशा नंदा, पिंकी रेड्डी जैसे कई लोगों ने शिरकत की। पिंकी रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में टीना अंबानी भी बेटे की शादी में मुस्कुराती हुई पोज देती नजर आ रही हैं। शादी में मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
5 of 5
अनमोल अंबानी, कृशा शाह, टीना अंबानी-नीलम शाह
- फोटो : social media-anmol.a.ambani
इस तस्वीर में टीना अंबानी और कृशा शाह की मां नीलम शाह नजर आ रही हैं। साथ में अनमोल और कृशा भी दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान की लग रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।