सब्सक्राइब करें

Annu Kapoor: फ्रांस टूर पर गए अन्नू कपूर का सामान चोरी, कैश, क्रेडिट कार्ड और आईपैड सब लूट ले गए चोर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 22 Jun 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Annu Kapoor robbed in France while touring his cash ipad and other valuables stolen
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर इन दिनों फ्रांस गए हुए हैं। अभिनेता वहां छुट्टियां बिताने और अच्छी यादों के लिए गए थे, लेकिन उनके साथ जो हुआ है, निश्चित तौर पर उसकी यादें बहुत कड़वी होंगी। दरअसल फ्रांस जैसे देश में अन्नू कपूर का सामान चोरी हो गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात का खुलासा किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पेरिस में उनका काफी सामान चोरी हो गया है।

Trending Videos
Annu Kapoor robbed in France while touring his cash ipad and other valuables stolen
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अन्नू कपूर ने वीडियो पोस्ट किया और लिखा- यूरोप के दौरे पर हूं, लेकिन दुख की बात है कि यहां मेरा सामान चोरी हो गया है। उन्होंने बताया पेरिस में प्राडा का बैग चोरी करके ले गए, उसमें बहुत सारा फ्रैंक कैश और यूरो रखे हुए थे। उसमें मेरा आईपैड, डायरी, क्रेडिट कार्ड भी था। सबकुछ चोरी हो गया। पेरिस जाओ तो बहुत ध्यान रखना। यहां एक नंबर के मक्कार, चोर और जेब कतरे हैं। अभी जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराउंगा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Annu Kapoor (@annukapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Annu Kapoor robbed in France while touring his cash ipad and other valuables stolen
अन्नू कपूर - फोटो : Twitter

अन्नू कपूर ने आगे बताया कि- यहां रेलवे वालों ने थोड़ा सपोर्ट किया है और कहा है कि साथ चलेंगे। तो यहां जब भी आएं बहुत सावधान रहें। मेरे साथ बहुत बड़ी ट्रेजडी हो गई है। लेकिन शुक्र है कि पासपोर्ट मेरे पास था। इस वीडियो के देखने के बाद बहुत से यूजर्स के रिएक्शन आए हैं। इस यूजर ने भी वहां अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 2015 में एफिल टावर के पास से उनकी मां के बैग से बहुत सारा पैसा चोरी हो गया था। वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत बुरा हुआ।

Annu Kapoor robbed in France while touring his cash ipad and other valuables stolen
अन्नू कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें अन्नू कपूर को इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा समय हो चुका है। अन्नू कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म काला पत्थर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। अभिनेता को आखिरी बार 2021 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed