{"_id":"62b2fb93866b987ec30a76a6","slug":"pankaj-tripathi-wife-mridula-is-making-her-bollywood-debut-with-sherdil-the-pilibhit-saga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sherdil: ‘शेरदिल’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला, इस किरदार में आएंगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sherdil: ‘शेरदिल’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला, इस किरदार में आएंगी नजर
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। अपने अभिनय के बल पर उन्होंने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। वहीं, इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेरदिलः द पीलीभीत सागा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म से पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है।
2 of 4
शेरदिल: द पीलीभीत सागा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मेरी पत्नी मृदुला 'शेरदिल' से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह बंगाली महिला के किरदार में दिखाई देंगी। निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ने उन्हें रोल करने के लिए कहा था। उन दोनों का बंगाली कनेक्शन है, इसलिए उन्होंने मृदुला को एक सीन में काम करने का मौके देने का वादा किया था। मृदुला ने भी एक बार में ही हां कर दी क्योंकि उन्हें खूबसूरत बंगाली साड़ी पहनने का मौका मिल रहा था। हालांकि इस रोल के लिए उन्हें कोई फीस नहीं मिल रही है।
3 of 4
परिवार के साथ पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी ने 2004 में मृदुला से शादी की थी। दोनों की बेटी आशी त्रिपाठी भी है, जिसके एक्टिंग करियर को लेकर भी उन्होंने बात की। पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘अभी उसका फिल्मों में आने का कोई प्लान नहीं है। वो पढ़ाई कर रही है और मैं भी ये चाहता हूं कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे। उसे किताबें पढ़ने का शौक है और वह लिखती भी अच्छा है। फिलहाल इन सबसे अलावा उसका दूसरा और कोई शौक नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह उनकी अपकमिंग फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' 24 जून को रिलीज हो रही है। इसमें नीरज काबी और सयानी गुप्ता भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। यह टाइगर रिजर्व में हुई असली घटना से प्रेरित कहानी है। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर श्रीजीत मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा खबरें हैं कि वह जल्द ही 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।