Shamshera: 'शमशेरा' में रणबीर ने ली वाणी से चार गुना ज्यादा फीस! जानें किसे मिले कितने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमशेरा के टीजर में सबसे ज्यादा वाहवाही रणबीर कपूर की हो रही है। लोगों को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए रणबीर ने कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये फीस ली है। शमशेरा के अलावा रणबीर की ब्रह्मास्त्र की रिलीज होने जा रही हैं जिसमें उनके ओपोजिट आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म में संजय दत्त क्रूर पुलिस वाले के रूप में नजर आने वाले हैं। शमशेरा में संजय का लुक काफी अलग है। इससे पहले भी वह कई बार अलग अंदाज में नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए संजय ने 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
इस फिल्म की लीडिंग लेडी वाणी कपूर हैं। 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में दमदार एक्टिंग के बाद वाणी जल्द ही इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक वाणी को इस फिल्म के लिए कथित रूप से 5 करोड़ रूपए मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वाणी का काफी दमदार और अहम रोल है।
रोनित रॉय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेता हैं। सीरियल्स के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए 4 करोड़ का भुगतान किया गया है। कहा जा रहा है कि शमशेरा में रोनित अपने दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज होंगे।