{"_id":"62b2faf069d5815b3f09508e","slug":"film-jug-jug-jio-copyright-case-court-to-pronounce-verdict-on-june-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jugjugg Jeeyo: फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी पर सुनवाई पूरी, कल जारी होगा आदेश ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jugjugg Jeeyo: फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी पर सुनवाई पूरी, कल जारी होगा आदेश
करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो रिलीज होने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। फिल्म के लेखक विशाल सिंह ने कॉपीराइट का आरोप लगाया है। पहले इस फिल्म पर गाने की चोरी का भी आरोप लग चुका है। इस संबंध में फिल्म की रिलीज पर रोक को लेकर एक याचिका दाखिल की गई थी। जिसके बाद आज कॉमर्शियल कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली मांग को लेकर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आदेश को गुरुवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। इस मामले पर कोर्ट कल आदेश जारी करेगी।
बता दें कि रांची के रहने वाले विशाल सिंह ने फिल्म निर्देशक करण जौहर पर जुग-जुग जियो की कहानी चुराने का आरोप लगाया था। जिसके बाद फिल्म पर रोक लगाने के संबंध में उन्होंने रांची के कॉमर्शियल कोर्ट में 14 जून को अर्जी दी थी। विशाल सिंह आरोप है कि धर्मा प्रोडक्शन ने कॉपीराइट एक्ट 1957 का उल्लंघन करते हुए बिना उनकी सहमति के 'बन्नी रानी' नाम की कहानी पर फिल्म जुग-जुग जियो को बनाया है। उनका कहना था कि इसपर तत्काल रूप से रोक लगाई जानी चाहिए।
3 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : insta
बता दें कि बीते 22 मई को जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था तब विशाल सिंह को पता चला कि ये फिल्म तो उनकी ही कहानी को चुराकर बनाई गई है। विशाल का कहना था कि पहले उन्होंने ये कहानी करण जौहर को भेजी थी, जिसे उन्होंने ये कहते हुए वापस कर दिया था कि स्टोरी उपयोग लायक नहीं है। इसके बाद धर्मा प्रोडक्शन ने बिना उनकी इजाजत लिए चोरी से फिल्म बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : Social media
फिल्म जुग-जुग जियो की बात करें तो इसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज होने वाली है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी जो कभी हंसाएगी तो कभी रुलाएगी। इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण धवन के माता-पिता का रोल निभा रहे हैं। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। वैसे तो ये फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है, लेकिन कल कोर्ट का आदेश ये तय करेगा कि फिल्म अपने समय पर रिलीज होगी या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।