फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने शेयर की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर, कहा- "मेरे अंदर कमियां हैं, लेकिन.."

Wed, 09 Mar 2022 12:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Mar 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
Anshula Kapoor two year long body transformation Janhvi Kapoor Praising Sister Drastic Weight Loss
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर का नाम पसंदीदा स्टार किड्स की लिस्ट में शुमार है। दोनों भाई-बहन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी बातों व अपने विचारों को प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में अंशुला कपूर ने एक पोस्ट साझा कर इमोशनल नोट लिखा है। अंशुला की पोस्ट देख उनके प्रशंसक हैरान रह गए हैं।

Anshula Kapoor two year long body transformation Janhvi Kapoor Praising Sister Drastic Weight Loss
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अंशुला ने काफी वजन कम कर लिया है। उन्होंने पिछले दो सालों से अपनी फिटनेस पर खूब काम किया है। अंशुला द्वारा साझा की गई तस्वीर में उनका यह ट्रांसफॉर्मेश साफ नजर आ रहा है। जिम से एक फोटो साझा करते हुए अंशुला लिखती हैं, "आज के समय में मेरे लिए हेल्दी होना मतलब शीशे में खुद को देखने से कहीं ज्यादा है।"

Anshula Kapoor two year long body transformation Janhvi Kapoor Praising Sister Drastic Weight Loss
अर्जुन और अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अंशुला आगे लिखती हैं, "मैंने खुद को हेल्दी बनाने की ओर पहला कदम तब बढ़ाया, जब मैंने देखा कि मेरा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इससे पहले कि मैं किसी और चीज पर काम करना शुरू करती, मैंने यह ध्यान देना शुरू किया कि मुझे अंदर से कौन सी चीज खाए जा रही है। यह मेरे लिए सबसे असहज और मुश्किलों भरा हिस्सा था। इतनी अनिश्चितता, डर, असफलताएं, असहजता, आत्म संदेह के बाद मुझे महसूस हुआ कि मुझे थेरेपी लेनी चाहिए। और इस प्रकार मेरा उपचार शुरू हुआ।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Anshula Kapoor two year long body transformation Janhvi Kapoor Praising Sister Drastic Weight Loss
अंशुला कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अंशुला बताती हैं कि यह 2 साल की लंबी यात्रा रही है, और मैं अभी भी प्रगति पर हूं। मुझे यह महसूस करने में बहुत वक्त लग गया कि मेरी सेल्फ वर्थ का मेरे शरीर के आकार से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे समझ आया कि मैं जो खुद के इम्परफेक्शन्स को कोसती रहती थी, उससे मुझे कोई फायेदा नहीं मिलेगा। मैं अभी भी खुद से प्यार करना सीख रही हूं। अपनी खामियों को अपना रही हूं। जिंदगी बहुत छोटी है जीने के लिए।"

विज्ञापन
Anshula Kapoor two year long body transformation Janhvi Kapoor Praising Sister Drastic Weight Loss
कपूर परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

अंशुला कहती हैं, "मैं मानती हूं कि मेरे अंदर बहुत कमियां हैं, लेकिन मैं वर्थ हूं।" अंशुला की इस पोस्ट पर जाह्नवी कपूर ने कॉमेंट कर उनके ट्रांसफॉर्मेशन को सराहा है। शनाया कपूर ने हार्ट इमोजी बनाया और हुमा कुरैशी ने 'सेक्सी' लिखा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed