फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में आइसोलेशन में रखे गए अनूप जलोटा, यूरोप की यात्रा कर लौटे थे मुंबई

Tue, 17 Mar 2020 01:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 17 Mar 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
anup jalota isolation ward admited after returns from europe tour
anup jalota - फोटो : social media

मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया है। अनूप जलोटा यूरोप की यात्रा से लौटे थे। मुंबई एयरपोर्ट से सीधे उन्हें होटल में ले जाया गया। अभी उन्हें एक दो दिन और निगरानी में रखा जाएगा।

anup jalota isolation ward admited after returns from europe tour
अनूप जलोटा - फोटो : सोशल मीडिया

एबीपी न्यूज से बात करते हुए अनूप जलोटा ने इसकी पुष्टि की है कि कोराना वायरस को देखते हुए उन्हें सीधे होटल भेज दिया गया। जहां उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। अनूप जलोटा यूरोप से सीधे मुंबई लौटे थे। होटल में 60 से ज्यादा की उम्र के लोगों पर नजर बनाकर रखी गई है। बता दें कि अनूप जलोटा की उम्र 66 साल है।

anup jalota isolation ward admited after returns from europe tour
anup jalota - फोटो : social media

भजन सम्राट अनूप जलोटा जसलीन मथारू को लेकर चर्चा में थे। 'बिग बॉस' सीजन 12 में अनूप जलोटा जसलीन के साथ बतौर कंटेस्टेंट आए थे। शो के दौरान इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था हालांकि बाद में इसे झूठा बताया। बिग बॉस के दौरान इन दोनों का रिश्ता इस वजह से भी चर्चा में था क्योंकि जसलीन उम्र में जलोटा से 37 साल छोटी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anup jalota isolation ward admited after returns from europe tour
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

बॉलीवुड पर कोरोना वायरस का गहरा असर दिख रहा है। कहीं फिल्म की शूटिंग स्थगित हो गई तो कहीं फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब बॉलीवुड सितारे अपना समय घर पर व्यतीत कर रहे हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने कपड़ों की तस्वीर साझा कर बताया है कि वो इस खाली समय में अपनी अलमारी को साफ करने में लगी हैं। 

विज्ञापन
anup jalota isolation ward admited after returns from europe tour
Priyanka Chopra - फोटो : social media

बॉलीवुड की देसी गर्ल भी कोरोना के डर से घर में छुपी हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका इन दिनों अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया है कि वो इन दिनों लॉस एंजिलिस में हैं। प्रियंका ने एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'इस समय सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह घर है। ऐसे में गिनो द जर्मन का मम्मी को गले लगाना सबसे खास है।' बता दें कि गिनो प्रियंका का पालतू कुत्ता है।

हीरोइन बनने के लिए नेहा कक्कड़ ने रखी बड़ी शर्त, इंटरव्यू के दौरान खुद किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed