फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2: 'दृश्यम 2' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए अनुपम खेर, बोले- अच्छी फिल्में चलती हैं, बहुत...

Fri, 02 Dec 2022 05:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 02 Dec 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher celebrates Drishyam 2 success with Ajay Devgn and Tabu actor said Acchi films chalti hain
तब्बू, अजय देवगन, अनुपम खेर...दृश्यम 2 की सक्सेस पार्टी में - फोटो : insta

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का शानदार कलेक्शन जारी है और 14 दिनों में फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें  अनुपम खेर भी शामिल हुए। अब दिग्गज अभिनेता ने अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू के साथ पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अनुपम खेर 'दृश्यम 2' की सफलता से काफी खुश हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक नोट भी साझा किया है।

Vicky Kaushal: घर पर विक्की की गुरु बन जाती हैं कटरीना, एक्टर का खुलासा पत्नी डांस पर देती हैं ऐसे रिएक्शन

Anupam Kher celebrates Drishyam 2 success with Ajay Devgn and Tabu actor said Acchi films chalti hain
अजय देवगन, अनुपम खेर - फोटो : insta

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम से 'दृश्यम 2' की सक्सेस पार्टी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें सभी को ऑल ब्लैक आउटफिट्स में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा-''दृश्यम 2' को कामयाबी की ऊंचाई तक पहुंचने की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मैं उनकी खुशी में शामिल हुआ। मुझे बहुत अच्छा लगा! अच्छी फिल्में चलती हैं। बहुत चलती हैं! जय हो!'। इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोटिकॉन्स भी ड्रॉप किया।


 

Anupam Kher celebrates Drishyam 2 success with Ajay Devgn and Tabu actor said Acchi films chalti hain
दृश्यम 2 की सक्सेस पार्टी - फोटो : insta

'दृश्यम 2' 18 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 15.38 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी और अब 14 दिनों के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 163.47 करोड़ हो गया है।
 

An Action Hero: आयुष्मान बोले, ‘आनंद सर के पास कोई टेढ़ी कहानी आती है, तो पहला फोन मेरे पास ही आता है’

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher celebrates Drishyam 2 success with Ajay Devgn and Tabu actor said Acchi films chalti hain
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में उनकी फिल्म 'ऊंचाई' रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म दोस्तों के प्यार इमोशन और एक उम्र के बाद नामुमकिन से लगने वाले सपने को पूरा करने के जज्बे की कहानी है।
 

Guardians Of The Galaxy Vol 3: 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का ट्रेलर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed