फिल्म अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडियापर मजेदार पोस्ट साझा करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने अपना एक मज़ेदार वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने गंजों के लिए एक गाना डेडिकेट किया है। अनुपम खेर ने बताया है कि उन्होंने यह गाना कब और कैसे लिखा था।
अनुपम खेर ने 'गंजों' को डेडिकेट किया ये खास गाना, बताई गंजेपन की मजेदार वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है और लिखा है, दुनिया भर के गंजों को समर्पित, 'आज से 40 साल पहले जब मैं मुंबई फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने आया था तो मेरे बाल झड़ रहे थे और अस्त-व्यस्त थे। लोग इसे मेरी किस्मत कहते थे और मैं इसे अपनी खासियत कहता था। ऐसे में मैंने खुद को और जमाने को हंसाने के लिए गंजों पर ये गाना लिखा।
दुनिया भर के गंजों को समर्पित..
आज से 40 साल पहले जब मैं मुंबई फ़िल्मों में अपनी क़िस्मत आज़माने आया था तो मेरे बाल झड़ रहे थे और अस्त व्यस्त थे।लोग इसे मेरी क़िस्मत कहते थे और मैं इसे अपनी खासियत कहता था।ऐसे में मैंने ख़ुद को और ज़माने को हंसाने के लिए गंजो पर ये गाना लिखा।🙏🤣 pic.twitter.com/EP3aUcWfmH
इसके बाद अनुपम ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गाने की तर्ज़ पर गाना गाते हैं, ‘ऐ मेरे पिछड़े बालों फिर से उग आओ सालों, तुम पे मैं कुर्बान, जुल्म के पंजों में हूं, मैं भी अब गंजों में हूं सर हुआ वीरान...जिंदगी में कैसे झट से गिर जाते थे तुम, जब बिखरते थे अदाएं कितनी बिखराते थे तुम, सूना ये सर कर गए, तुम तो झड़ गए रह गए दो कान। जुल्म के पंजों मं हूं मैं भी अब गंजों में हूं... सर हुआ वीरान’। इसके बाद एक्टर ने बताया कि वो बहुत खुश हैं कि वो गंजे हैं।
अनुपम खेर के इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'कोई बात नहीं सर हॉलीवुड में जितने भी फेमस ऐक्टर हैं सब गंजे हैं... इंडिया में भी लेकिन बहुतों ने हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोग गंजे क्यों होते हैं।
बता दें कि अनुपम ने न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके पद्मश्री अनुपम खेर को आठ बार अलग-अलग श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। वहीं उन्हें दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।