फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुच्छेद 370 के हटते ही कश्मीरी एक्टर की मां हुईं इतनी खुश, लगाए मोदी के समर्थन में नारे

Wed, 07 Aug 2019 03:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 07 Aug 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
anupam kher mother reaction on removal of article 370 in jammu and kashmir
anupam kher's mother - फोटो : social media

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद बॉलीवुड और टीवी की कई हस्तियों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है। देश भर से इस मुद्दे पर रिएक्शन आ रहे हैं। कई कश्मीरी एक्टर्स ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और बताया कि उनका परिवार किस कदर खुश है। 

anupam kher mother reaction on removal of article 370 in jammu and kashmir
anupam kher - फोटो : file photo

अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद अनुपम खेर ने एक ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की थी। वहीं अनुपम खेर की मां दुलारी खेर भी खुशी मनाती नजर आ रही हैं। अनुपम खेर ने अपनी मां का वीडियो शेयर किया जिसमें वो मोदी के समर्थन में नारे लगाती हुई देखी जा सकती हैं।

anupam kher mother reaction on removal of article 370 in jammu and kashmir
Anupam Kher with mother - फोटो : file photo

अनुपम खेर की मां कहती हैं कि 'यह बात 10 लड़कियों के कन्यादान करने के बराबर है। यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है। हम 10 लड़कियों का कन्यादान करेंगे। फिर से अपने शहर में रहेंगे। वहां मेरा मकान है वहां रहूंगी। खीर भवानी जाऊंगी और मत्था टेकूंगी। इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। मोदी साहब जिंदाबाद, जिंदाबाद। किरण खेर जिंदाबाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher mother reaction on removal of article 370 in jammu and kashmir
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : twitter

वहीं अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद एएनआई को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा था कि, 'आज का दिन हमारे भारत के इतिहास में जाना जाएगा। अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा हटा दिया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'एक कश्मीरी होने के नाते अपनी आंखों के सामने ऐसा होते देखना मेरे लिए इमोशनल और पावरफुल है। 370 एक कैंसर था, जिसका अब जाकर इलाज किया गया।'

विज्ञापन
anupam kher mother reaction on removal of article 370 in jammu and kashmir
anupam kher - फोटो : file photo

इससे पहले अनुपम खेर ने लिखा था- 'कश्मीर का हल निकलना शुरू हो गया है।' फिलहाल इन दिनों अनुपम न्यूयॉर्क में अपने शो न्यू एम्सटर्डम नाम के अमरीकी शो के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed