सब्सक्राइब करें

पहली ही फिल्म से रिप्लेस कर दिए गए थे अनुपम खेर, ना कोई काम था, ना पैसा ना कोई मदद फिर भी...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 18 Jul 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher on struggles that turned his dream into reality
'सारांश' - फोटो : Twitter
महेश भट्ट की 'सारांश' (1984) से चर्चा में आए अनुपम खेर ने अब तक करीब 500 फिल्मों में काम किया है। 'सारांश' के लिए अनुपम खेर ने फिल्मफेयर से बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता था। 28 साल की उम्र में उन्होंने एक साठ साल के बूढ़े का किरदार निभाया था जो आज भी याद किया जाता है। लेकिन इस रोल को पाने के लिए उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाल ही में अनुपम खेर ने एक बार फिर अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है।
Trending Videos
Anupam Kher on struggles that turned his dream into reality
'सारांश' में अनुपम खेर
मुंबई में अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए अनुपम खेर ने बताया, "एक समय मेरे पास ना कोई काम था, ना पैसा...ना कोई मदद। मैं समुद्र के किनारे रहता था...प्लैटफॉर्म पर सोता था।" बकौल खेर, महेश भट्ट की फिल्म में उन्हें रोल मिला लेकिन रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि, भट्ट ने उनमें 'अभिनय करने की ललक देखकर' उन्हें काम दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher on struggles that turned his dream into reality
सारांश
इस फिल्म का एक किस्सा है। 1984 में आई इस फिल्म को लेकर आज भी कहा जाता है कि भला एक 28 साल का लड़का किसी 70 साल के बूढ़े-लाचार आदमी की भूमिका इतने सच्चे ढंग से कैसे निभा सकता है? इस फिल्म में सबसे पहले इंडस्ट्री में पैर जमा रहे एक्टर अनुपम खेर को साइन किया गया था। फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस के मालिक ताराचंद बड़जात्या प्रोड्यूस कर रहे थे।
Anupam Kher on struggles that turned his dream into reality
saaransh
कुछ ही दिनों में फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी तभी अनुपम खेर को खबर मिली की फिल्म में उनकी जगह संजीव कुमार को कास्ट करने की बात की जा रही है। ये सुनकर अनुपम को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट को फोन लगा दिया। महेश भट्ट ने अनुपम खेर को बताया कि राजश्री प्रोडक्शन को इस रोल के लिए कोई जाना-माना एक्टर चाहिए, इसलिए संजीव कुमार को कास्ट किया गया है।
विज्ञापन
Anupam Kher on struggles that turned his dream into reality
saaransh
मुंबई में नए नए आए अनुपम खेर ने ये सब सुनकर शहर छोड़ने की सोच ली। जब अनुपम अपना सामान समेटकर मुंबई से वापस जा रहे थे, तब रास्ते में महेश भट्ट का घर पड़ा तो उन्होंने सोचा महेश भट्ट को वे सुनाकर जरूर जाएंगे। गुस्से में अनुपम महेश भट्ट को घर पहुंचे। वह गुस्से में तो पहले ही थे, उसके बाद और चिढ़कर बोले, 'जाने से पहले मैं आपको ये बताने आया हूं कि आप एक नंबर के फ्रॉड हैं। झूठे हैं। पिछले छह महीने से मैं अपने रोल की प्रैक्टिस करने में लगा हुआ हूं और आज अचानक मुझे इस फिल्म से हटा दिया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed