सब्सक्राइब करें

नसीरुद्दीन को अनुपम खेर का करारा जवाब, कहा- 'मेरे खून में हिंदुस्तान है, इसको समझ जाइए बस'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jan 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher reply to Naseeruddin shah statement on him and about CAA nrc 2019
Anupam Kher, Naseeruddin Shah

नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं इस मामले में बॉलीवुड भी बंटा हुआ नजर आ रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे जहां नागरिकता कानून को सही बता रहे हैं तो वहीं बहुत से ऐसे भी सितारे हैं जो सीएए का एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी नागरिकता कानून के खिलाफ हैं। उन्होंने इस कानून को मुसलमान विरोधी बताया। इतना ही नहीं अपनी बात को रखते हुए उन्होंने दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की काफी आलोचना की थी। जिसका अब अनुपम खेर ने करारा जवाब दिया है। 

Trending Videos
Anupam Kher reply to Naseeruddin shah statement on him and about CAA nrc 2019
naseeruddin shah - फोटो : you tube

नसीरुद्दीन शाह जहां सीएए की खिलाफ हैं वहीं अभिनेता अनुपम खेर इस कानून का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए नसीरूद्दीन खान ने सोशल मीडिया पर अनुपम खेर के विचारों को लेकर बड़ी बात बोली। उन्होंने कहा था कि,'मैं ट्विटर पर नहीं हूं। अनुपम खेर जैसे लोग बहुत बोलते हैं। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वह एक मसखरा और चापलूस हैं। एनएसडी और एफटीआईआई में उनके समकालीन रहे लोग उनके चापलूस स्वभाव के बारे में बता सकते हैं। ये उनके खून में है, और हम उनकी मदद नहीं कर सकते हैं। वहीं बाकी लोग जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको सोच लेना चाहिए कि उनको क्या कहना है। वहीं हमें हमारी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताने की जरूरत नहीं है, हम हमारी जिम्मेदारियां जानते हैं।' नसीरुद्दीन शाह के इस जवाब का अब अनुपम खेर ने करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher reply to Naseeruddin shah statement on him and about CAA nrc 2019
anupam kher - फोटो : file photo

कुछ देर पहले अनुपम खेर ने अपनी ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब के लिए मेरा प्यार भरा पैगाम!!! वो मुझसे बड़े है। उम्र में भी और तजुर्बे में भी। मैं हमेशा से उनकी कला की इज्जत करता आया हूं और करता रहूंगा। पर कभी कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत जरूरी होता। ये है मेरा जवाब। इसके साथ उन्होंने वीडियो में नसीरुद्दीन शाह को करारा जवाब दिया है। 
 



 

Anupam Kher reply to Naseeruddin shah statement on him and about CAA nrc 2019
anupam kher - फोटो : file photo

उन्होंने वीडियो में कहा, 'जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब मैैंने आपका इंटरव्यू देखा, जिसमें आपने मुझे मसखरा और चापलूस बताया। इस तारीफ के लिए शुक्रिया, पर मैं आपको और आपकी बातों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेता हूं। हालांकि मैंने आपकी कभी बुराई नहीं की, पर अब जरूर कहना चाहूंगा कि आपने इतनी बड़ी कामयाबी मिलने के बाद पूरी जिंदगी फ्रस्टेशन में गुजारी। अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं। फिर मुझे यकीन है कि मैं महान संगत में हूं। इनमें से किसी ने भी आपके बयान को गंभीरता से नहीं लिया। 

विज्ञापन
Anupam Kher reply to Naseeruddin shah statement on him and about CAA nrc 2019
Naseeruddin shah- Anupam kher - फोटो : file photo

अनुपम खेर ने आगे कहा कि, 'कोई भी आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता है क्योंकि हम जानते हैं कि यह आप बात नहीं कर रहे हैं। ये सभी वह पदार्थ हैं जिनका आप वर्षों से उपभोग करते आए हैं। इस वजह से क्या सही है क्या गलत इसका आपको अंतर ही पता नहीं चलता है। मेरी बुराई करके अगर आप एक-दो दिन के लिए सुर्खियों में आते हैं तो मैं आपको ये खुशी भेंट करता हूं। भगवान आपको खुश रखे। आपका सुख चिंतक अनुपम। और आप जानते हैं मेरे खून मं क्या है ? मेरे खून में है हिंदुस्तान।' अनुपम खेर के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: शो के मेकर्स पर शिल्पा शिंदे का आरोप, कहा, 'मुझे विजेता नहीं मानते'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed