सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस वजह से अनुपम खेर के लिए खास है 25 मई, वीडियो साझा कर सलमान-अक्षय और अनिल कपूर को कहा शुक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 25 May 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
anupam kher says 25 may very special date in his life thanks to akshay kumar salman khan anil kapoor
अनुपम खेर, अनिल, अक्षय और सलमान - फोटो : Social Media

अभिनेता अनुपम खेर उन कलाकारों में से हैं जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। जिंदगी से जुड़े किस्से हों या राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर राय रखनी हो, अनुपम खेर मजबूती के साथ अपनी बात कह देते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि 25 मई उनके लिए क्यों एक खास तारीख है।

Trending Videos
anupam kher says 25 may very special date in his life thanks to akshay kumar salman khan anil kapoor
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने सलमान खान, अक्षय कुमार और अनिल कपूर को धन्यवाद भी दिया है जिन्होंने उन्हें वर्कआउट का महत्व समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher says 25 may very special date in his life thanks to akshay kumar salman khan anil kapoor
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, '25 मई मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है। अक्षय कुमार, सलमान और अनिल कपूर का शुक्रिया जिन्होंने मुझे रोज एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसने मुझे बेहतर और स्वस्थ महसूस कराया है। इसके चलते लॉकडाउन में मेरा एक घंटा भी बेहतर बीतता है।'
 

anupam kher says 25 may very special date in his life thanks to akshay kumar salman khan anil kapoor
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि बीते दिनों अनुपम खेर ने एक 37 साल पुरानी तस्वीर साझा की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'इस 37 साल पुराने ग्रुप फोटो में आज के मनोरंजन जगत के कुछ बहुत मशहूर नाम हैं, इस तस्वीर को 1983 में एक स्टेज परफॉर्मेंस के बाद लिया गया था। चलो देखते हैं कि आप इनमें से कितनों को पहचान पाते हैं। आपके जवाबों का इंतजार है। चलो शुरू हो जाओ दोस्तों।' इसके बाद फैंस ने उनकी तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी थी। 

विज्ञापन
anupam kher says 25 may very special date in his life thanks to akshay kumar salman khan anil kapoor
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

गौरतलब है कि अनुपम खेर इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अपने घर पर ही रह रहे हैं। लॉकडाउन से पहले वह न्यूयॉर्क से भारत लौटे थे। लॉकडाउन के बाद से वह अपने परिवार से भी नहीं मिले हैं। 

LockDown Interview: फिर आयुष्मान के लिए लिखी ड्रीम गर्ल के निर्देशक ने कहानी, वरुण धवन भी कतार में

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed