सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऊंचाई' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बहुत कम स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म पर लोग जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच फिल्म के मुख्य कलाकारों में से एक अनुपम खेर ने अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह मुंबई के किसी सिनेमाघर के बाहर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह बताते नजर आ रहे हैं कि वह फिल्म का टिकट लेने गए थे लेकिन हाउसफुल होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा है।
Uunchai: अनुपम खेर को नहीं मिला 'ऊंचाई' का टिकट, वीडियो शेयर कर बोले- कुछ भी हो सकता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में अनुपम सूट पहने सिनेमाघर के बाहर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह टिकट खिड़की पर पूछते हैं कि उन्हें ऊंचाई फिल्म का टिकट चाहिए। इस पर शख्स कहता है कि शो हाउसफुल है। इसके बाद अनुपम उसे बताते हैं कि फिल्म में उन्होंने भी काम किया है लेकिन हाउसफुल की वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल पाता है। बाद में अनुपम यह बात फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या को भी बताते हैं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने फैंस को दिया एक और झटका, शो से कटा 'हरियाणा की शकीरा' का पत्ता?
इस वीडियो के साथ अनुपम ने ट्विटर पर एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे “ऊंचाई” फिल्म का टिकट नहीं मिला! पहली बार असफलता में सफलता दिखी! मैं कहीं खुशी के मारे पागल ना हो जाऊं। कुछ भी हो सकता है! हा हा हा! जय हो! ' उनके इस ट्वीट पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैंँ। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म ब्लॉकबस्टर जाएगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सर हमको भी नहीं मिल रही है।'
मुझे “ऊँचाई” फ़िल्म का टिकट नहीं मिला! पहली बार असफलता में सफलता दिखी! मैं कहीं ख़ुशी के मारे पागल ना हो जाऊँ।कुछ भी हो सकता है! हा हा हा! जय हो! 😂😂😂😂 ##SoorajBarjatya #Uunchai #Housefull #NoTickets pic.twitter.com/GTCoIfxpZQ
Bhojpuri: भोजपुरी के यह गानें यूट्यूब पर मचा चुके हैं धमाल, रिकॉर्डतोड़ व्यूज झटक सबको कर चुके हैं हैरान
बता दें कि 'ऊंचाई' बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार यानी 11 नवंबर को रिलीज हुई है। दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा है। महज 500 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों में 5.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं।
Shahrukh Khan: घंटे भर पूछताछ और सात लाख का जुर्माना, शाहरुख को एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया? टाइमलाइन में जानें