{"_id":"636fce9397486e678d548331","slug":"black-panther-wakanda-forever-day-2-box-office-collection-marvel-cinematic-universe-movie-earning-well","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Black Panther 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी 'ब्लैक पैंथर 2' का रहा जलवा, इतना किया कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Black Panther 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी 'ब्लैक पैंथर 2' का रहा जलवा, इतना किया कलेक्शन
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' का फैंस को लंबे वक्त से इंताजर था। मार्वल स्टूडियोज की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म 'ब्लैक पैंथर' (2018) की अगली कड़ी के रूप में यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सिनेमाघरों में चल रहीं तमाम फिल्मों के मुकाबले जबरदस्त कमाई की। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसमें पहले दिन के मुकाबले इजाफा हुआ है।
2 of 4
Black Panther Wakanda Forever
- फोटो : सोशल मीडिया
थिएटर्स में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फिल्मों के 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' ने दर्शकों का ध्यान जबरदस्त तरीके से आकर्षित किया है। फिल्म ने पहले दिन ही अच्छा-खासा कलेक्शन किया, वहीं दूसरे दिन भी इसका कलेक्शन शानदार रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्लैक पैंथर 2' ने भारत की सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन की कमाई इससे भी अच्छी हुई है।
3 of 4
ब्लैक पैंथर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' 1250 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपिनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार को) बढ़त बनाई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसे इतवार की छुट्टी का अच्छा-खासा फायदा मिल सकता है और वीकेंड में फिल्म की कमाई बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्लैक पैंथर 2
- फोटो : Social Media
रिपोर्ट्स के मुतबिक रेयान कूगलर के निर्देशन में बनी 'ब्लैक पैंथर- वकांडा फॉरएवर' ने ओपनिंग डे पर साल 2022 में रिलीज हुई नॉन-मार्वल हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत में हिंदी भाषी दर्शकों के साथ-साथ दक्षिण में भी फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के प्रीक्वल 'ब्लैक पैंथर' में टाइटल रोल निभाने वाले चैडविक बोसमैन को सीक्वल 'ब्लैक पैंथर 2' में श्रद्धांजलि दी गई है। चैडविक बोसमैन का वर्ष 2020 में कैंसर से निधन हो गया था। फिल्म के निर्माताओं ने उनकी जगह 'ब्लैक पैंथर 2' में किसी और कलाकार को कास्ट करने की बजाय फिल्म में भी उन्हें मरता हुआ दिखाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।