फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने खुद छोड़ी ‘हेराफेरी’ सीरीज की तीसरी कड़ी, इन दो हिट फिल्मों के सीक्वल से भी इंकार

Sat, 12 Nov 2022 09:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 12 Nov 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar himself left Hera Pheri 3, Actor also say no to these two hit films sequel
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर भले लोग अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेराफेरी’ की तीसरी कड़ी में उनकी जगह कार्तिक आर्यन के आने की खबरों को लेकर हंगामा मचाए हुए हों, लेकिन सच यही है कि कार्तिक के पास इस फिल्म के निर्माता अक्षय कुमार की न के बाद ही पहुंचे हैं। और, सिर्फ ‘हेराफेरी 3’ ही नहीं अक्षय कुमार अपनी कुछ और हिट फिल्मों की सीक्वल की कहानियां सुनने के बाद उनमें काम करने से इंकार कर चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार अब तक अपनी किन किन हिट फिल्मों की सीक्वल को न कह चुके हैं...


Bipasha Basu: बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम रखा है बेहद खास, बोले- मां के आशीर्वाद की अभिव्यक्ति...

Akshay Kumar himself left Hera Pheri 3, Actor also say no to these two hit films sequel
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'भूल भुलैया 2' में जब अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन आए और फिल्म हिट हुई तो इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा होने लगी कि आने वाले समय में कार्तिक आर्यन ही अक्षय कुमार की जगह ले लेंगे। अक्षय कुमार की बड़ी बड़ी फिल्में जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं, उसे देखते हुए भी अब कई निर्माता अक्षय कुमार का ऑप्शन तलाश रहे हैं और ऐसे में लोगों को कार्तिक आर्यन में अक्षय कुमार का विकल्प नजर आ रहा है।
Bhojpuri: डंबल छोड़ बेलन थामे नजर आईं भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, वीडियो देख फैंस बोले- सर्वगुण संपन्न

Akshay Kumar himself left Hera Pheri 3, Actor also say no to these two hit films sequel
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई अपनी फिल्म 'कठपुतली' के ट्रेलर लांच के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि वह अपनी सभी असफल फिल्मों की जिम्मेदारी खुद लेते हैं और इस बात पर मंथन करेंगे कि गलती कहां हो रही है। 'हेरा फेरी 3' को लेकर अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि ये फिल्म पहले उन्हें ही ऑफर हुई थी लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। उन्होंने यह भी कहा कि ये फिल्म न कर पाने का उन्हें बहुत दुख है और जिस तरह से चीजें बदल रही हैं, उसे लेकर वह खुश नहीं है।    
Bollywood Couples: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने शादीशुदा अभिनेताओं से रचाई शादी, मिला था 'घर तोड़ने वाली' का टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar himself left Hera Pheri 3, Actor also say no to these two hit films sequel
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे भाग की चर्चा लंबे अरसे से होती रही है और दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म में अक्षय  कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। लेकिन जब से परेश रावल ने इस खबर की पुष्टि की है कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन होंगें तब से अक्षय कुमार के फैंस के बीच काफी निराशा हुई है और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं, सुनील शेट्टी के उस वीडियो को भी खूब वायरल किया जा रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि बिना अक्षय कुमार के ‘हेराफेरी’ की कोई कड़ी नहीं बन सकती।
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने फैंस को दिया एक और झटका, शो से कटा 'हरियाणा की शकीरा' का पत्ता?

विज्ञापन
Akshay Kumar himself left Hera Pheri 3, Actor also say no to these two hit films sequel
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'हेरा फेरी 3' के अलावा अक्षय कुमार की लोकप्रिय फिल्मों  'वेलकम'  और 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल भी कतार में लगे हुए हैं। 'वेलकम' और 'आवारा पागल दीवाना' को लेकर फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और अक्षय कुमार की कई बार मुलाकातें हो चुकी हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अक्षय कुमार को इन फिल्मों की भी स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और इन फिल्मों को भी अक्षय कुमार ने छोड़ दिया। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनकी ‘सेल्फी’,  ‘गोरखा’, ‘ओएमजी 2‘, ‘सूराराई पोट्रू’, ‘कैप्सूल गिल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्में निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।
Bhojpuri: भोजपुरी के यह गानें यूट्यूब पर मचा चुके हैं धमाल, रिकॉर्डतोड़ व्यूज झटक सबको कर चुके हैं हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed