फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: अनुपम खेर ने एसएस राजामौली से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

Sat, 07 May 2022 11:59 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 07 May 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
anupam kher shared photos of amazing meeting with director ss rajamouli after success rrr and the kashmir files
anupam kher, ss rajamouli - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जो फिल्मों में अपने हर किरदार में जान फूंक देने का काम करते हैं। बीते दिनों अभिनेता की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ पर बोलते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने 'आरआरआर' के डायरेक्टर एसएस राजामौली से मुलाकात की। अभिनेता ने इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो अब फैंस के बीच वायरल हो रही हैं।  

anupam kher shared photos of amazing meeting with director ss rajamouli after success rrr and the kashmir files
anupam kher, ss rajamouli - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में अनुपम खेर एसएस राजामौली से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें गोवा फेस्ट की हैं, जहां पर अनुपम खेर और एसएस राजामौली की मुलाकात स्टेज पर हुई थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों की ये मुलाकात काफी शानदार रही। अनुपम खेर और एसएस राजामौली ने इस मुलाकात को काफी एंजॉय किया है। कुछ तस्वीरों में दोनों हाथ मिलाते दिख रहे हैं, तो कुछ में दोनों एक-दूसरे के गले मिलते दिख रहे हैं। 

anupam kher shared photos of amazing meeting with director ss rajamouli after success rrr and the kashmir files
anupam kher, ss rajamouli - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने एक शानदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'क्या कमाल का आदमी है और क्या कमाल की बातचीत थी एक और केवल, अवारा एसएस राजामौली के साथ गोवा फेस्ट पर। सयुक्त परिवारों, बचपन की कहानियों, हमारे महाकाव्यों और निश्चित रूप से सिनेमा में जीवन के बारे में उनसे बात करके बहुत अच्छा लगा! जय हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
anupam kher shared photos of amazing meeting with director ss rajamouli after success rrr and the kashmir files
anupam kher, ss rajamouli - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर और एसएस राजामौली की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई दोनों ही खूब तारीफ कर रहा है। कई लोगों ने इन तस्वीरों को अमेजिंग बताया है, तो कुछ लोगों ने इन तस्वीरों पर फायर और हार्ट का इमोटिकॉन शेयर किया है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed