फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uunchai: 'ऊंचाई' के प्रीमियर में अनुपम खेर और सूरज बड़जात्या ने की मेजबानी, इन दिग्गज सितारों ने की शिरकत

Thu, 10 Nov 2022 07:04 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 07:04 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Sooraj Barjatya Host Grand Premiere Of uunchai Amitabh starrer film will release on 11 November
ऊंचाई प्रीमियर - फोटो : self

मल्टी स्टारर फिल्म 'ऊंचाई' का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर समेत सिनेमा के कई प्रतिभाशाली कलाकार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आने वाले हैं। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो असंभव से दिखने वाले सपने को पूरा करने चल पड़े हैं। फिलहाल रिलीज से पहले आज फिल्म का प्रीमियर रखा गया है, जिसमें कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की।



Anupam Kher Sooraj Barjatya Host Grand Premiere Of uunchai Amitabh starrer film will release on 11 November
ऊंचाई ग्रैंड प्रीमियर - फोटो : self

फिल्म 'ऊंचाईं' में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी  जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में परिणीति चोपड़ा का भी अहम किरदार है। आज फिल्म के प्रीमियर के मौके पर सिनेमा के सितारों का जमावड़ा लगा हुआ दिखाई दिया।

Anupam Kher Sooraj Barjatya Host Grand Premiere Of uunchai Amitabh starrer film will release on 11 November
ऊंचाई ग्रैंड प्रीमियर - फोटो : self

फिल्म ऊंचाई के प्रीमियर में अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, काजोल, रानी मुखर्जी, बोमन, अनुपम, शक्ति कपूर, राकेश रोशन, वरुण शर्मा, माधुरी दीक्षित, परिणीति, नीना कुपांडा। सोनी राजदान, सिद्धांत चतुर्वेदी, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक, फरदीन खान, शहनाज गिल, वत्सल सेठ, कंगना रणौत, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, अहाना कुम्ब्रा, दिव्या दत्ता और रितेश देशमुख जैसे कलाकार दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Sooraj Barjatya Host Grand Premiere Of uunchai Amitabh starrer film will release on 11 November
ऊंचाई के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल हुईं अनुपम खेर की मां दुलारी - फोटो : self

ऊंचाई के प्रीमियर के दौरान वैसे तो कई हस्तियां शामिल हुईं लेकिन अनुपम खेर की मां दुलारी जब रेड कार्पेट पर आईं तो यह नजारा देखने लायक था। जहां दिव्या दत्ता उन्हें प्यार से गले लगाती दिखाई दीं तो वहीं अभिनेता बोमन ईरानी, अनुपम खेर और उनकी मां की तस्वीर खींचते दिखाई दिए।  

विज्ञापन
Anupam Kher Sooraj Barjatya Host Grand Premiere Of uunchai Amitabh starrer film will release on 11 November
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म 'ऊंचाई' की तो यह एक पारिवारिक फिल्म होगी। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया है, जो अब तक 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'विवाह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed