फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज, कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तां हिलाकर रख देगी

Mon, 21 Feb 2022 01:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Feb 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher starrer film 'The Kashmir Files' Trailer release 
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' जिस  फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है उसका ट्रेलर आ गया है। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उतावले हो रहे हैं। दर्शकों के इंतजार पर पूर्णंविराम लगाते हुए फिल्म के निर्देशक ने इसका ट्रेलर आउट कर दिया है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और उन्होंने ही इसे निर्देशित भी किया है। इस फिल्म में आपको अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 'द कश्मीर फाइल्स' की शुरुआत कश्मीर विद्रोह के कारण 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द से होती है। 

Anupam Kher starrer film 'The Kashmir Files' Trailer release 
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

'द ताशकंद फाइल्स' में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत के रहस्य की कहानी दिखाने के बाद फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री फिर से सच्ची कहानी पर आधारित चौंकाने और रोंगटे खड़ी कर देने वाली फिल्म लेकर वापस आ गए हैं। इस फिल्म में दर्शकों को 1990 के दशक में कश्मीर में फैले आतंक, भ्रम और दहशत की एक झलक देखने को मिलेगी। 

Anupam Kher starrer film 'The Kashmir Files' Trailer release 
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म कश्मीरी नरसंहार की दर्द भरी और इमोशनल तस्वीर पेश करती है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि इस कहानी को पर्दे पर उतारना कोई आसान काम नहीं था। क्योंकि कश्मीरी पंडितों का पलायन भारतीय राजनीति का एक अहम और संवेदनशील मुद्दा है। इसलिए यह फिल्म दर्शकों की आंखे खोलने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि इसमें जितने भी स्टार हैं सभी ने फिल्म के दौरान अपने-अपने किरदार को जिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher starrer film 'The Kashmir Files' Trailer release 
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पल्लवी जोशी, अनुपम खेर मिथुन चक्रवर्ती, मृणाल कुलकर्णी, पुनीत इस्सर, अमन इकबाल, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली समेत कई अन्य कलाकार भी हैं। पल्लवी जोशी ने कहा, 'एक फिल्म उतनी ही अच्छी होती है, जितनी कि उसकी स्क्रिप्ट। द कश्मीर फाइल्स के साथ दर्शक उन भावनाओं को महसूस कर सकते हैं, जिनसे किरदार गुजरते हैं'। द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों  में रिलीज हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed