{"_id":"62132967d48f0a0af17774cb","slug":"is-pushpa-actress-rashmika-mandanna-and-vijay-deverakonda-going-to-marry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wedding bells: शादी करने वाले हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? अफेयर की चर्चा जोरों पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Wedding bells: शादी करने वाले हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? अफेयर की चर्चा जोरों पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:19 PM IST
सार
अफवाह है कि नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना शादी करने जा रही है। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा इस साल शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रश्मिका मंदाना
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी फिल्म पुष्पा को बंपर सफलता मिली है। रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। अब खबर है कि रश्मिका भी जल्द शादी करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबको काफी पसंद है। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया है। जिसके बाद खबरें आईं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के इस साल शादी करने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि, न रश्मिका और न ही विजय ने अभी तक इसके बारे में खुलासा किया है।
2 of 4
रश्मिका मंदाना और विजय
- फोटो : Instagram
बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दो सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। उसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ देखा गया है। उसके बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विजय के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वो लिगर की शूटिंग में व्यस्त हैं।
3 of 4
रश्मिका मंदाना और विजय
- फोटो : Instagram
रश्मिका मंदाना ने मुंबई में हाल ही में अपार्टमेंट खरीदा है। वहीं रश्मिका और देवरकोंडा को मुंबई में कई बार डेट पर एक साथ जाते देखा गया है। रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप की चर्चा उनके गोवा ट्रिप से मिली। अभिनेत्री ने विजय और उनके भाई आनंद के साथ नया साल गोवा में मनाया था। पुष्पा फिल्म की अभिनेत्री की विजय की मां से भी अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रश्मिका मंदाना
- फोटो : Instagram
2017 में मंदाना ने रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। हालांकि यह सगाई ज्यादा दिन तक नहीं चली। शादी के पहले ही इन दोनों के बीच काफी दिक्कतें आने लगी थी। सगाई टूटने के बाद रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया। इस पर रश्मिका ने सफाई देते हुए कहा कि 'काफी समय से मैं अपने बारे में कई कहानियां सुन रही हूं, यह बातें मुझे रोजाना परेशान करती हैं। मैं यहां किसी को भी सफाई देने नहीं आई हूं। आपको मेरी सिचुएशन को समझना होगा, हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।