फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: खुद से बात करते नजर आए अनुपम खेर, इरफान खान और ऋषि कपूर को ऐसे किया याद

Sat, 02 May 2020 09:51 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 02 May 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher tribute to late actors Rishi Kapoor and Irrfan Khan
इरफान और ऋषि को अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफान खान और ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद फैंस के साथ ही साथ सितारों ने भी इरफान और ऋषि को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। इस बीच अभिनेता अनुपम खेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद से ही बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो से अनुपम खेर ने एक बार फिर इरफान और ऋषि को श्रद्धांजलि दी है।

Anupam Kher tribute to late actors Rishi Kapoor and Irrfan Khan
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अनुपम खेर  ने हाल ही में अपनी एक नई सीरीज शुरू की है। इस सीरीज को अनुपम खेर #WhenBittuMeetsAnupam के नाम से सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इन वीडियोज में अनुपम अपने बचपन यानी बिट्टू से बातचीत करते नजर आते हैं। उनका कहना है कि बिट्टू ज्यादा वास्तविक और शुद्ध है।

Anupam Kher tribute to late actors Rishi Kapoor and Irrfan Khan
इरफान खान और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए अनुपम खेर इस बार ऋषि कपूर और इरफान खान के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते अनुपम ने लिखा, 'इरफान और ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि: कभी-कभी केवल 'जीवन के उत्सव' के जरिए ही 'जीवन की उदासी' को हटाया जा सकता है। यहां बताया गया है बिट्टू और अनुपम किस तरह अपने प्यारे दोस्तों इरफान और चिंटूजी को याद करना चाहते हैं। साथ ही हमारे पूरे प्यार और कृतज्ञता के साथ ये उनके परिवारों के लिए भी है।'

View this post on Instagram

Sometimes it is only the Celebration of Life that can replace the Sadness of Life. Here is how #Bittu and #Anupam would like to remember dear friends #Irrfan & #ChintuJi. This is also for their families with all our love and gratitude🙏😍#Ranbir @riddhimakapoorsahniofficial @neetu54 #Ayaan #Babil #Sutapa #WhenBittuMeetsAnupam

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher tribute to late actors Rishi Kapoor and Irrfan Khan
इरफान खान और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में अनुपम खेर ने इन दोनों (इरफान और ऋषि) के जाने पर दुख मनाने की बजाए उसकी जिंदगी को सेलिब्रेट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इरफान और ऋषि दोनों बेहतरीन कलाकार होने के साथ ही बेहद शानदार शख्सियत भी थे। हमें उनके जाने का दुख मनाने की बजाए हमारे जीवन में दिए उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन का उत्सव मनाना चाहिए।

विज्ञापन
Anupam Kher tribute to late actors Rishi Kapoor and Irrfan Khan
Anupam Kher - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि इससे पहले भी अनुपम खेर इरफान खान और ऋषि कपूर के लिए वीडियो साझा कर चुके हैं। इरफान खान के बारे में  बात करते हुए एक तरफ जहां अनुपम खेर रो पड़े थे तो वहीं ऋषि कपूर को ज़िंदादिल, बेबाक़,ज़ोर ज़ोर से ठहाके लगाने वाला शाख्स बताया था। 

View this post on Instagram

Nothing can be more heartbreaking and tragic than the news of passing away of a dear friend, one of the finest actors and a wonderful human being #IrrfanKhan. Saddest day!! May his soul rest in peace. #OmShanti 🙏

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on





View this post on Instagram

I am just completely numb with the shock of my dearest friend, co-actor of many movies & a wonderful person's passing away. #RishiKapoor से ज़्यादा ज़िंदादिल, बेबाक़,ज़ोर ज़ोर से ठहाके लगाने वाला,एक बच्चे जैसी जिज्ञासा रखने वाला मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी नहीं देखा।और न ही कभी देखूंगा।भगवान ने उनका साँचा बनाकर तोड़ दिया था।दुख इतना गहरा है, आँसू निकल ही नहीं रहे।New York में उनके साथ का ये आख़िरी वीडियो उनकी खुश मिज़ाजी का एक जीता जागता सबूत है। चिंटू जी आप तो हमेशा हमारे साथ ही रहोगे।Hello!Hello!Hello! ओम शान्ति। 🙏

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed