सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर का ट्वीट हो रहा है वायरल, लिखा- '...कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 25 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher viral tweet after Criticised by Bollywood Actor naseeruddin Shah
anupam kher

पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार किया था। ऐसे में अब एक बार फिर अनुपम सुर्खियों में हैं और इस बार वजह उनका एक ट्वीट है।

Trending Videos
Anupam Kher viral tweet after Criticised by Bollywood Actor naseeruddin Shah
anupam kher

दरअसल हाल ही में अनुपम खेर ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में अनुपम ने लिखा, 'न मैं गिरा और ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे...पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे।' अनुपम खेर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट को नसीरुद्दीन शाह से जोड़ रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher viral tweet after Criticised by Bollywood Actor naseeruddin Shah
Anupam Kher, Naseeruddin Shah

बता दें कि हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को लेकर एक बयान दिया था। जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए थे। नसीरुद्दीन ने कहा था, 'मैं ट्विटर पर नहीं हूं। अनुपम खेर जैसे लोग बहुत बोलते हैं। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वह एक मसखरा और चापलूस हैं। एनएसडी और एफटीआईआई में उनके समकालीन रहे लोग उनके चापलूस स्वभाव के बारे में बता सकते हैं। ये उनके खून में है, और हम उनकी मदद नहीं कर सकते हैं। वहीं बाकी लोग जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको सोच लेना चाहिए कि उनको क्या कहना है। वहीं हमें हमारी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताने की जरूरत नहीं है, हम हमारी जिम्मेदारियां जानते हैं।'

Anupam Kher viral tweet after Criticised by Bollywood Actor naseeruddin Shah
Naseeruddin shah- Anupam kher

अनुपम खेर ने भी नसीरुद्दीन को करारा जवाब एक वीडियो से दिया था। वीडियो  के कैप्शन में अनुपम ने लिखा था, 'जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब के लिए मेरा प्यार भरा पैगाम!!! वो मुझसे बड़े है। उम्र में भी और तजुर्बे में भी। मैं हमेशा से उनकी कला की इज्जत करता आया हूं और करता रहूंगा। पर कभी कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत जरूरी होता। ये है मेरा जवाब।'
 

विज्ञापन
Anupam Kher viral tweet after Criticised by Bollywood Actor naseeruddin Shah
Anupam Kher

वहीं वीडियो में अनुपम कहते दिख रहे थे कि, 'जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब मैंने आपका इंटरव्यू देखा, जिसमें आपने मुझे मसखरा और चापलूस बताया। इस तारीफ के लिए शुक्रिया, पर मैं आपको और आपकी बातों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेता हूं। हालांकि मैंने आपकी कभी बुराई नहीं की, पर अब जरूर कहना चाहूंगा कि आपने इतनी बड़ी कामयाबी मिलने के बाद पूरी जिंदगी फ्रस्टेशन में गुजारी। अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं। फिर मुझे यकीन है कि मैं महान संगत में हूं। इनमें से किसी ने भी आपके बयान को गंभीरता से नहीं लिया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed