{"_id":"5bd2df23bdec22694d431ad6","slug":"anuradha-paudwal-birthday-special-love-story-with-gulshan-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे गुलशन कुमार, इस एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराधा पौडवाल को दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे गुलशन कुमार, इस एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर
Sat, 27 Oct 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
anuradha paudwal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब हर दूसरी फिल्म में गायिका अनुराधा पौडवाल के गाने होते थे। उनकी आवाज का जादू ऐसा है कि आज भी लोग अनुराधा की आवाज के दीवाने हैं, हालांकि वो काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। अनुराधा पौडवाल 27 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 7
anuradha paudwal
- फोटो : file photo
अनुराधा पौडवाल ने अपना करियर 80 के दशक में शुरू किया था और धीरे-धीरे अपनी धाक जमा दी। उस वक्त लता मंगेशकर, आशा भोसले और अल्का याग्निक पहले से ही इंडस्ट्री में टॉप की गायिकाओं में शामिल थीं। ऐसे में अनुराधा पौडवाल के लिए करियर की शुरुआत करना इतना भी आसान नहीं था। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को अनुराधा की खोज माना जाता था। ऐसा कहा जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे।
3 of 7
anuradha paudwal
- फोटो : file photo
साल 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म कालीचरन से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उस दौर के सभी बड़े संगीतकारों राजेश रोशन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, कल्याणजी-आनंदजी और जयदेव के साथ अनुराधा पौडवाल ने काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
anuradha paudwal
- फोटो : file photo
अनुराधा पौडवाल के खाते में एक से बढ़कर एक हिट गाने आने लगे। ऐसी भी खबरें आईं कि लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ उनका विवाद भी हुआ। तब कई संगीतकारों के निशाने पर अनुराधा आ गईं। उस दौर में गुलशन कुमार की म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज एक बड़ा नाम बना था। गुलशन कुमार ने अनुराधा के टैलेंट को पहचाना और उन्हें एक के बाद एक कई गाने दिए।
90 के दशक में अनुराधा पौडवाल एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। उन्हें 'आशिकी', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'बेटा' जैसी फिल्मों के लिए लगातार तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए गए। फिल्मों के अलावा टी-सीरीज के साथ अनुराधा ने कई एल्बम में भी काम किया। इसी बीच गुलशन कुमार और अनुराधा पौडवाल के बीच अफेयर की भी खबरें आईं हालांकि इस पर किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।