फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव पर इस डायरेक्टर ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, 'चौकीदार' को भी नहीं बख्शा

Tue, 30 Apr 2019 09:29 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 30 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap gave solid reply to social media trollers for lok sabha election
Anurag Kashyap

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'सांड़ की आंख' को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट कर रहे हैं। अनुराग इस फिल्म के निर्माता हैं। अनुराग धरातल पर उतरकर फिल्म बनाने वालो में से हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। बीती 29 अप्रैल को मुंबई में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी। इस दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स वोट डालते हुए स्पॉट हुए थे। ऐसे में अनुराग ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसे ट्वीट्स किए जो इंटरनेट पर वायरल हो गए।

anurag kashyap gave solid reply to social media trollers for lok sabha election
Anurag Kashyap

29 अप्रैल को अनुराग का ट्विटर अकाउंट बातचीत से भरा हुआ है। कहीं वह सवाल कर रहे हैं तो कहीं जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने अनुराग को ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'कीचड़ में भी कमल खिलता है, इसलिए कमल का बटन दबाएं।' इस पर अनुराग ने जवाब देते हुए लिखा कि, 'कमल तो खिला ही हुआ है.. देश भी कीचड़ हो चुका है!' 


anurag kashyap gave solid reply to social media trollers for lok sabha election
anurag kashyap

डायरेक्टर ने यह भी लिखा कि सोशल मीडिया ट्रोलर्स को चिढ़ाना और उनको जवाब देना बेहद आसान है। साथ ही यह भी कहा कि उनमें ह्यूमर की ही नहीं बल्कि उनमें सोचने और समझने की भी शक्ति नहीं होती है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap gave solid reply to social media trollers for lok sabha election
anurag kashyap

अनुराग यहीं नहीं रुके उन्होंने पीएम मोदी की 'मैं भी चौकीदार' मुहिम पर जोरदार निशाना साधा।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'कोई भी गाली आज सर्च करके देख लो ट्विटर पर, देने वाले ज्यादातर चौकीदार ही निकलेंगे।' अनुराग ने यह भी कहा कि वोट उसे दो जो तुम्हारे काम आए और जो आपकी समस्या का समाधान करे। 


विज्ञापन
anurag kashyap gave solid reply to social media trollers for lok sabha election
Anurag Kashyap

अनुराग की फिल्म 'सांड़ की आंख' की बात करें तो इसकी शूटिंग चल रही है और समय-समय पर शूटिंग सेट से फोटो भी वायरल होते रहते हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू दो ऐसी बुजुर्ग महिलाओं का किरदार निभा रही हैं जो शार्प शूटर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed