फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर अनुराग ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अब फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि...

Thu, 19 Jan 2023 05:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 19 Jan 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap reacts on PM modi statement for leaders commenting on boycott bollywood movies shahrukh pathaan
अनुराग कश्यप, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के आते ही उनका बॉयकॉट शुरू हो जाता है। देश में काफी दिनों से लगातार ही फिल्मों को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड चल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बॉयकॉट हो रहा है, जिसकी वजह है फिल्म का गाना 'बेशरम रंग।' कई दिनों से गाने में दीपिका की 'भगवा बिकिनी' को लेकर विवाद जारी है। वहीं, बीते दिनों पहले बॉयकॉट ट्रेंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पीएम मोदी ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि फिल्मों पर गैर जरूरी बयान देने से बचना चाहिए। अब इस पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Anurag Kashyap reacts on PM modi statement for leaders commenting on boycott bollywood movies shahrukh pathaan
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग ने दिया जवाब
दरअसल, निर्देशक अनुराग कश्यप मुंबई में आज यानी गुरुवार को अपनी फिल्म 'ऑलमोस्ट लव विद मोहब्बत' के ट्रेलर लॉन्च के कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुराग ने कहा कि अगर पीएम मोदी यह बात चार साल पहले कह देते तो वाकई फर्क पड़ता। अभी मुझे नहीं लगता कि कोई अपने लोगों को ही काबू कर पाता है।

Deepika Padukone: फिल्म फ्लॉप होने की गारंटी है दीपिका का आइटम गाना, एटली भी ‘जवान’ को लेकर अभी से अलर्ट

Anurag Kashyap reacts on PM modi statement for leaders commenting on boycott bollywood movies shahrukh pathaan
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

काबू नहीं होगी स्थिति
अनुराग कश्यप ने कहा कि चीजें हाथ से ज्यादा आगे निकली हुई हैं। मतलब ऐसा नहीं है कि अभी कोई किसी को सुनेगा। जब आप अपनी चुप्पी से पक्षपात और नफरत को ताकतवर बनाते हो। अब वह चीजें इतनी ज्यादा मजबूत हो चुकी हैं कि भीड़ काबू से बाहर निकल चुकी हैं। 

Rakhi Sawant Arrested: शर्लिन चोपड़ा मामले में गिरफ्तार हुईं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap reacts on PM modi statement for leaders commenting on boycott bollywood movies shahrukh pathaan
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

क्या बोले थे पीएम मोदी
दरअसल, पीएम मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन बिना किसी का नाम लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी कि फिल्मों पर गैरजरूरी टिप्पणी से बचना चाहिए। ऐसे मुद्दों से जितना बचा जाए, उतना ठीक होता है। फिल्मों पर ऐसी टिप्पणियां विकास के एजेंडे को ठंडे बस्ते में डाल देती हैं।

SS Rajamouli: एसएस राजामौली का सपना है हॉलीवुड फिल्म बनाना, RRR की सफलता के बाद बोले- मैं भारत का तानाशाह हूं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed