फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप से ट्रोलर बोला- 'एक बीवी संभली नहीं और चले हैं ज्ञान बांटने', निर्देशक ने जवाब देकर बोलती कर दी बंद

Thu, 23 Jul 2020 05:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Jul 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap Shuts Down Troller Who Comments on His Unsuccessful Marriage
अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म निर्माता/निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुराग सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई बयान देते हैं। हाल ही में अनुराग की कंगना रनौत के साथ बहस और अभिनेता रणवीर शौरी के साथ वाद विवाद खूब सुर्खियों में रहा। जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स भी अनुराग को ट्रोल करने लगे हैं।

Anurag Kashyap Shuts Down Troller Who Comments on His Unsuccessful Marriage
अनुराग कश्यप

हालांकि अनुराग ने भी अपने जवाब से बता दिया है कि उन्हें ट्रोल करना इतना आसान नहीं है। सोशल मीडिया पर अनुराग के ट्वीट पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। जिसका मुंहतोड़ जवाब भी अनुराग ने दिया। दरअसल यूजर ने अनुराग पर तंज कसते हुए उन्हें कहा, 'एक बीवी संभली नहीं चले हैं ज्ञान बांटने'।
 

Anurag Kashyap Shuts Down Troller Who Comments on His Unsuccessful Marriage
अनुराग कश्यप

यूजर का इतना कहना था कि अनुराग ने भी यूजर को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती ही बंद हो गई। अनुराग ने यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'औरतों को संभालना नहीं पड़ता, वो खुद को संभाल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे खानदान को भी। जब नहीं जमा वो चली गईं, गुलाम नहीं थीं कि मैं बांध के रखता। बाकी आप का माहौल ठीक है ना?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap Shuts Down Troller Who Comments on His Unsuccessful Marriage
अनुराग कश्यप

अनुराग ने अपने ट्वीट के जरिए ट्रोलर को तो जवाब दिया ही। साथ ही साथ महिला सशक्तीकरण की भी बात जाहिर कर दी। अनुराग का ये जवाब वाकई दिल जीतने वाला था। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
Anurag Kashyap Shuts Down Troller Who Comments on His Unsuccessful Marriage
कंगना रनौत, अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि अनुराग ने जब से कंगना को लेकर ट्वीट किए हैं तभी से लगातार उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला जारी है। कंगना ने भी अनुराग के ट्वीट्स का जवाब देते हुए उन्हें मिनी महेश भट्ट करार दिया था। दोनों की ये कोल्ड वॉर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय रही है।

पढ़ें: यूट्यूबर सुरिया देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 'बिग बॉस' तमिल की एक्स कंटेस्टेंट ने की थी शिकायत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed